भीषण गर्मी में राहत: 4000 लीटर पानी टैंकर का भव्य शुभारंभ


बसना: बढ़ती गर्मी और पेयजल समस्या को देखते हुए क्षेत्रवासियों को राहत देने के लिए जनपद सदस्य भारती छोटू अग्रवाल ने 4000 लीटर क्षमता के पानी टैंकर का शुभारंभ किया। जनसेवा और पेयजल सुविधा के लिए शुरू की गई यह पहल गांवों में समय पर पानी पहुंचाने में मददगार साबित होगी। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने कहा कि गर्मी के कठिन दौर में पानी जैसी मूलभूत जरूरत को ध्यान में रखकर किया गया यह कार्य समाजसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। टैंकर गांव और आसपास के क्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों तक पेयजल पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगा।
जनपद सदस्य भारती अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगी। भविष्य में भी इसी तरह जनहित के कार्य जारी रहेंगे। 

शुभारंभ अवसर पर समाजसेवी शंकर लाल अग्रवाल, उप सरपंच कमल बंटी अग्रवाल, पूर्व जनपद सदस्य डॉ. हेमंत कौशिक विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संदेश अग्रवाल, संदीप कुमार अग्रवाल, अनंतराम चौधरी, जलाल बारीक, मीरा दीदी नारायणपुर, अन्वेष अग्रवाल, निकेतन सिदार, किशन भोग, डिग्री लाल साहू, मनसा नाग, अगम अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक, युवा और ग्रामीणजन शामिल हुए। सभी ने इस पहल को सामाजिक सरोकारों के लिए प्रेरणादायक बताया।








सवेरा 24 न्यूज़ 
संपादक 
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook