विप्र समाज बसना द्वारा सेवानिवृत्त प्रधान पाठक अयोध्या प्रसाद मिश्रा का किया गया भव्य सम्मान



बसना: शासकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय साल्हेतराई में पदस्थ प्रधान पाठक अयोध्या प्रसाद मिश्रा के अधिवार्षिकी पूर्ण करने व शासन द्वारा सेवानिवृत्ति किये जाने पर उनके सम्मान के लिए ब्राह्मण समाज बसना द्वारा हरि लक्ष्मी विप्र भवन बसना में सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उनके पदस्थ विद्यालय ग्राम साल्हेतराई के सरपंच शिला विकास समिति सदस्य गण, ग्रामीण जन, विद्यार्थीगण, विद्यालय एवं संकुल के समस्त शिक्षक गण ग्राम साल्हेतराई से बाजे गाजे व कीर्तन पार्टी के साथ विप्र भवन बसना तक पहुंचाने आये।

सांकरा के समीपस्थ ग्राम सानटेमरी के मिश्रा परिवार के समस्त रिस्तेदारो, बेटी- दामाद, ईष्ट मित्रों एवं ब्राह्मण समाज बसना के विप्रजन उपस्थित होकर भब्य सम्मान समारोह का आयोजन पंडित रमेश कर के द्वारा स्वस्तिवाचन के साथ पूजा अर्चना करते हुए सभी उपस्थित जनों ने पुष्पा वर्षा कर,तिलक लगाकर, उपहार भेंट देकर प्रधान पाठक अयोध्या मिश्रा का स्वागत एवं सम्मान किया गया। श्री मिश्रा परिवार की महिलाओं के द्वारा पुष्प वर्षा करते हुए श्री मिश्रा का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन ब्राह्मण समाज के प्रवक्ता तरूण दास द्वारा श्री मिश्रा के शिक्षकीय सेवा नियुक्ति से सेवानिवृत्ति तक का यात्रा वृतांत विस्तार पूर्वक सुनाया गया एवं उनके सामाजिक कार्यों में सहयोग की भावना की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए जीवन में उनके कार्यों का अनुसरण करने हेतु सभी से कहा गया। संबोधन की कड़ी में स्कूल के व्याख्याता श्री तांडी सहित अन्य ग्रामीणजनों ने उनके कार्यों को विस्तार पूर्वक बताते हुए एक आदर्श शिक्षक के रूप में श्री मिश्र को बताते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। ब्राह्मण समाज की ओर से वृंदावन सतपथी ने कहा कि बेसहारा का सहारा, सुख-दुख के साथी ,सभी का सहयोग करने वाले श्री मिश्रा एक सामाजिक व्यक्तित्व कर्तव्य निष्ठ, समय के पाबंद ,निष्ठावान आदर्श शिक्षक व सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर भाग लेने वाले व्यक्ति बताते हुए उनके परिचय देकर उनका भविष्य सुखमय व निरोगी दीर्घायु होने की कामना करते हुए बधाई दी। इस बीच उनके शिष्यों द्वारा सम्मान किया गया। परशुराम युवा वाहिनी, मातृ विप्र संगठन के द्वारा तिलक, पुष्पाहार एवं शाल श्रीफल से स्वागत किया गया।

प्रधान पाठक श्री मिश्रा के अनुज गुण निधि मिश्रा द्वारा उनके परिवार में किए गये पारिवारिक योगदान का परिचय देते हुए कहा कि यद्यपि अयोध्या प्रसाद मिश्रा भाइयों में तीसरे क्रम के हैं। फिर भी उन्हें पूरा परिवार उनको मुखिया के रूप में मानते हुए उन्ही की सलाह से सभी भाई अपना कार्य संपन्न करते हैं। वह परिवार में सौभाग्यपूर्ण मेलजोल से जीवन व्यतीत कर रहे हैं। परिवार को एकता के सूत्र में बांधने का योगदान पर अपना विचार प्रकट किया। अंत में सेवानिवृत्ति प्रधान पाठक अयोध्या प्रसाद मिश्र ने स्कूल स ग्राम से आये सरपंच, शाला विकास समिति, विद्यार्थी गण, परिवारजनों, ईस्ट मित्रों, ब्राह्मण समाज के सदस्यों, परशुराम युवा वाहिनी के सदस्यों , मातृ संगठन बसना , एवं उपस्थित अन्य सभी जनों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। तथा अपने आगे का जीवन सामाजिक हित में व्यतीत करने का वचन देते हुए सभी को प्रसाद ग्रहण करने हेतु आग्रह किया। उपस्थित सभी जनों ने दोपहर भोजन पश्चात हरि लक्ष्मी विप्र भवन बसना से उनके निवास गृह तक बाजे-गाजे सहित सम्मानपूर्वक पहुंचकर कार्यक्रम का समापन हुआ।






सवेरा 24 न्यूज़ 
संपादक 
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook