जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में 05 जून को होगा विशेष ग्राम सभा स्वच्छ गाँव, सुरक्षित जलवायु, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और जल संरक्षण पर होगी चर्चा



महासमुंद 04 जून 2026/ शासन के निर्देशानुसार जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में 05 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विशेष ग्राम सभा आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष यह आयोजन, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) और सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण, विशेषकर स्वच्छ और हरित ग्राम थीम के उद्देश्यों के अनुरूप हैं। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आयोजन के लिए समस्त जनपद सीईओ को निर्देश दिए है एवं की गई कार्रवाई से अवगत कराने कहा गया है। ग्राम सभा में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के संबंध में चर्चा कर संकल्प पारित किया जाएगा। जिसमें घरेलू और संस्थागत स्तर पर जैविक कचरे से खाद बनाने को बढ़ावा देना। ग्रामीण क्षेत्रों में सिंगल-यूज प्लास्टिक के उपयोग को पूरी तरह से कम करने जागरूक किया जाएगा। जल संरक्षण अंतर्गत स्थानीय जल निकायों (तालाब, टैंक आदि) को कचरा डंपिंग से बचाने, इसके साथ ही गाँव के स्तर पर जल संसाधन मानचित्रण किया जाएगा। स्थानीय जागरूकता गतिविधियांे में ग्राम सभा के साथ-साथ सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाने के लिए स्थानीय स्तर पर विविध गतिविधियाँ आयोजित की जाएगी, जिसमें सामूहिक पर्यावरण शपथ ग्रहण समारोह, नुक्कड़ नाटक और रैलियों का आयोजन, सामुदायिक श्रमदान के माध्यम से गाँव के सार्वजनिक स्थानों, जल निकायों और साझा मैदानों की सफाई एवं वृक्षारोपण अभियान तथा दीवारों पर कचरा पृथक्कीकरण से संबंधित संदेश व पेंटिंग बनाना आदि शामिल है। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, ग्राम पंचायत पदाधिकारियों, स्वयं सहायता समूहों, स्वच्छाग्रहियों, स्वच्छता कर्मियों, महिलाओं, युवाओं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति परिवारों, अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं, स्कूल के बच्चों और शिक्षकों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित जाएगी।







सवेरा 24 न्यूज़ 
संपादक 
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook