हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक हजरत ताजुद्दीन बाबा के 104वें उर्स में शामिल होंगे भाजपा नेता अयाज रजा, 6 दिन तक रहेंगे नागपुर में





नवापारा, 25 जून 2026/ हिंदुस्तान में हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक सूफी संत हजरत ताजुद्दीन बाबा का 104वां उर्स पाक नागपुर के ताजाबाद में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस साल उर्स के मौके पर रायपुर जिले के भाजपा नीति मंच अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के नेता अयाज रजा अपने हजारों समर्थकों के साथ 6 दिनों तक उर्स कार्यक्रम में शामिल होंगे अयाज रजा ने बताया कि वे छत्तीसगढ़ एवं अभनपुर विधानसभा क्षेत्र की खुशहाली के लिए ताजुद्दीन बाबा से दुआ करेंगे। उन्होंने कहा कि ताजुद्दीन बाबा के दरबार से जो मांगो वो मिलता है। जब भी वे बाबा के दरबार में माथा टेकते हैं तो उन्हें सब कुछ मिलता है। अयाज रजा ने कहा कि 6 माह पहले जब वे बाबा के दरबार से लौटे थे तो दूसरे ही दिन बाबा ताज की कृपा से उन्हें पूरे रायपुर जिले का जिला अध्यक्ष बना दिया गया। उन्हें जो भी इज्जत मिली है, सब ताज बाबा की ही देन है।उर्स में शामिल होने के कारण अयाज रजा के अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी कार्यक्रम 8 जुलाई से 13 जुलाई तक रद्द रहेंगे। सभी कार्यक्रम 14 जुलाई से यथावत चलेंगे। जिला अध्यक्ष अयाज रजा के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता समाजसेवी राजू साहू, सोहराब सोलंकी, संतोष यादव, पुरुषोत्तम कंसारी, राजा साहू सहित कई समर्थक एवं कार्यकर्ता भी नागपुर जाएंगे।यह जानकारी जिला अध्यक्ष अयाज रजा के निज सहायक राजेश साहू ने दी।










सवेरा 24 न्यूज़ 
संपादक 
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook