महासमुंद 27 जून 2026/ किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने एवं समय पर वितरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा जिले में उर्वरक विक्रय केंद्रों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। कलेक्टर श्री विनय लंगेह के निर्देशानुसार एवं कृषि उपसंचालक श्री एफ.आर. कश्यप के मार्गदर्शन में आज कृषि विभाग के एसडीओ श्रीमती गणेश्वरी बंजारे एवं उर्वरक निरीक्षक श्री जितेंद्र चंद्राकर द्वारा बागबाहरा विकासखंड के ग्राम घोयना बाहरा स्थित वैष्णवी एग्रो इंडस्ट्रीज का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में उड़ीसा प्रिंट वाली पीआरओएम उर्वरक की 11 बोरियां, लगभग 550 किलोग्राम पाई गईं, जिन्हें विभाग द्वारा जब्त कर लिया गया है। उक्त बोरियों पर सालेपाली, पाइकमाल, जिला बरगढ़ (उड़ीसा) अंकित पाया गया।कृषि उपसंचालक श्री एफ.आर. कश्यप ने बताया कि जिले के किसानों को सही गुणवत्ता का उर्वरक मिले, इसके लिए विभाग द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि उर्वरक विक्रय में अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी तथा इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
सवेरा 24 न्यूज़
संपादक
राजेश साव 7240825555
Tags
महासमुंद/छत्तीसगढ़
