पिथौरा 27 जून,2026/ जनपद पंचायत पिथौरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत भगतदेवरी में सरपंच पति जय नायक की दबंगई से ग्रामीण परेशान ग्रामीणों ने सरपंच पति पर आरोप लगाया है कि फर्ज़ी तरीके से हस्ताक्षर कर राशि आहरण किया जा रहा है एवं ग्राम सभा पंचायत बैठक में महिला सरपंच की जगह उसका पति ग्राम सभा के बैठक में उपस्थित होकर फर्जी हस्ताक्षर करता है ।
ग्रामीणों ने बताया कि महिला सरपंच श्रीमती गूंजा नायक पिछले 8 महिनें से गांव से नदारद हैं । पंचायत में मूलभूत सेवाएं एवं बच्चो की जाति निवास जैसे अन्य कार्यों पर ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है ।
आक्रोशित ग्रामीणों ने सरपंच पति की दबंगई को देखते हूए शासन से मांग की है तत्काल सरपंच को पद से हटाकर दूसरा सरपंच नियुक्त किया जाए। जब ग्रामिणों ने महिला सरपंच की नदारद पर गांव में मिंटींग रखा गया और सरपंच को समस्या को लेकर बूलाया गया तभी उसकी पति नें गांव के कोटवार को गाली गलोज करते हुए कहा मैं नहीं जाऊंगा मेरा जो करना है कर लो मेरा सभी जगह में पहचान है कहकर गाली गलोज करते हुए कोटवार को भगा दिया ।
ग्रामीणों ने सरपंच पति पर लाखों रूपए राशि आहरण करने का आरोप भी लगाया है । अब देखना यह होगा सरपंच एवं सरपंच पति के ऊपर कार्यवाही कब तक होगी।
सवेरा 24 न्यूज़
संपादक
राजेश साव 7240825555
Tags
भगतदेवरी/पिथौरा
