नगर पंचायत पिथौरा में सतप्रीत (विक्की) सलूजा बने एल्डरमैन, भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल



पिथौरा 27 जून 2026/ नगर पंचायत पिथौरा में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता सतप्रीत (विक्की) सलूजा को एल्डरमैन मनोनीत किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं,पदाधिकारियों और नगरवासियों में हर्ष का माहौल है उनके मनोनयन को संगठन के प्रति वर्षों की निष्ठा,सक्रिय जनसेवा और पार्टी के प्रति समर्पण का सम्मान माना जा रहा है। सतप्रीत (विक्की) सलूजा लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में संगठन को मजबूत करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। वे पूर्व में संगठन के अनेक पदो में रहकर पार्टी संगठन का काम करते आ रहे है और इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान तथा विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में सक्रिय योगदान दिया। सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में भी उनकी सहभागिता लगातार बनी रही है, जिससे उन्होंने आम लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है।एल्डरमैन मनोनीत होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उनका स्वागत कर शुभकामनाएँ दीं। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और जनसेवा की भावना का लाभ नगर पंचायत पिथौरा को मिलेगा तथा वे जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते हुए विकास कार्यों को नई गति देंगे।अपने मनोनयन पर सतप्रीत (विक्की) सलूजा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार, नागरिक समस्याओं के त्वरित समाधान और विकास कार्यों को प्राथमिकता देना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी।उनके मनोनयन पर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं नगरवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं।






सवेरा 24 न्यूज़ 
संपादक 
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook