महासमुन्द पुलिस ने शासन के दिशा-निर्देशों के तहत भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा का नष्टीकरण किया गया।



महासमुंद, 29 जून 2026 / महासमुन्द जिले के विभिन्न थानो में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के 07 प्रकरणों में जप्त कुल 998.070 किलो (09 क्विं. 98 किलो 070 ग्राम) अवैध मादक पदार्थ गांजा, जिसकी कुल किमत 05 करोड़, 12 लाख, 5 हजार 500 रुपये की, नष्टीकरण की कार्यवाही आज दिनांक 29.06.2026 को बालाजी प्लाॅन्ट बेलसोण्डा, महासमुंद में, जिला स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी के अध्यक्ष- पुलिस अधीक्षक महासमुंद, सदस्य-जिला आबकारी अधिकारी एवं उप पुलिस अधीक्षक अजाक, एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स नोडल अधिकारी, रक्षित निरीक्षक महासमुंद के समक्ष भौतिक सत्यापन के बाद  किया गया। इस नष्टीकरण की कार्यवाही में महासमुन्द जिले के विभिन्न थाना में दर्ज कुल 07 प्रकरणों में से थाना कोमाखान के 03 प्रकरण, थाना बसना का 01 प्रकारण, थाना सांकरा के 03 एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में जप्त अवैध मादक पदार्थ गान्जा शामिल है। नष्टीकरण प्रकरणों में वर्ष 2025 के 03 प्रकरण, वर्ष 2026 के 04 प्रकरण है जो थाना कोमाखान, बसना व थाना सांकरा के प्रकरण है, शामिल है।







सवेरा 24 न्यूज़ 
संपादक 
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook