महासमुंद: 28 जून से जिलेभर में 1262 बूथों पर 1.15 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दो बूंद



महासमुंद 27 जून 2026/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के सतत मार्गदर्शन एवं मॉनिटरिंग में 28 जून 2026 (रविवार) से आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग का पूरा अमला पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुका है। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने कहा कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। सभी अभिभावक अपने बच्चों को 28 जून को निकटतम पोलियो बूथ पर अवश्य लेकर आएं और पोलियो की दो बूंद जरूर पिलाएं।जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अरविंद गुप्ता ने बताया कि जिले में 0 से 5 वर्ष तक के लगभग 1 लाख 15 हजार बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए जिलेभर में 1262 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। अभियान के सफल संचालन के लिए 1301 टीमें गठित की गई हैं, जिनमें 2844 टीम सदस्य कार्य करेंगे। अभियान की निगरानी के लिए 381 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं तथा दूरस्थ एवं विशेष क्षेत्रों के लिए 29 मोबाइल टीमों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि 28 जून (रविवार) को सभी निर्धारित पोलियो बूथों पर बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाई जाएगी। इसके पश्चात 29 एवं 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर पहले दिन छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी, ताकि जिले का कोई भी बच्चा पोलियो की दवा से वंचित न रहे।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की कि वे राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएं तथा 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाकर उन्हें पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखें।







सवेरा 24 न्यूज़ 
संपादक 
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

https://chat.whatsapp.com/ELzIJOwCreWFQ3P0W0Q7P2

Facebook