छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन की मासिक बैठक संपन्न, नए पत्रकारों का किया स्वागत



पिथौरा, 27 जून 2026 / छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन की मासिक बैठक शनिवार को स्थानीय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पिथौरा में संपन्न हुई। बैठक प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम एवं जिलाध्यक्ष बलराज नायडू के निर्देशन तथा ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक राजा शुक्ला के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। बैठक में ब्लॉक भर से आए पत्रकारों ने पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।  बैठक की शुरुआत पत्रकारिता के आदर्शों पर चर्चा के साथ हुई। यूनियन के पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती, पत्रकारों की सुरक्षा और पेशेवर चुनौतियों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नए पत्रकार साथियों का स्वागत रहा। इस वर्ष यूनियन से जुड़ने वाले नवागत पत्रकार डॉ. हेमंत कौशिक भगत देवरी का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही तीर्थ यात्रा सोमनाथ गुजरात से लौटे पत्रकार संतोष गुप्ता और जिला अध्यक्ष एवं ब्लॉक यूनियन की सहमति से कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए गए विकास अग्रवाल का भी यूनियन परिवार ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। पदाधिकारियों ने नए पत्रकारों को निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया।  बैठक में जिलाध्यक्ष बलराज नायडू ने कहा कि आज के समय में पत्रकारिता की भूमिका और बढ़ गई है। फेक न्यूज के दौर में सत्य आधारित रिपोर्टिंग ही जनता का विश्वास जीत सकती है। यूनियन हमेशा पत्रकारों के हित और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए खड़ी रहेगी।  बैठक के अंत में सभी पत्रकारों ने आगामी महीनों में होने वाले कार्यक्रमों और सामाजिक गतिविधियों पर सहमति जताई।  बैठक में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष बलराज नायडू, जिला उपाध्यक्ष आनंद अग्रवाल, ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक राजा शुक्ला, जिला सचिव गौरव चंद्राकर, संतराम कुर्रे, लोकनाथ खूंटे, रमेश श्रीवास्तव, संतोष गुप्ता, राजेश साव, पूनम दास मानिकपुरी, विकास अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, आत्मा पटेल, हेमंत कौशिक, चंद्रशेखर सिदार उपस्थित थे।







सवेरा 24 न्यूज़ 
संपादक 
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook