ADVERTISEMENT
Electric Scooty Advertisement 1
Electric Scooty Advertisement 2
Electric Scooty Advertisement 3

सुशासन तिहार बना युवाओं के लिए समाधान का मंच ,41 समाधान शिविरों में 1755 युवाओं को मिला लर्निंग लाइसेंस

 



महासमुंद, 09 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयोजित प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और शासकीय सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बना है। आयोजित समाधान शिविरों ने जिले के युवाओं को बड़ी राहत प्रदान की है। पहले जहां लाइसेंस बनवाने के लिए युवाओं को बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थे, अब गांव में आयोजित शिविरों में ही यह सुविधा उपलब्ध होने से उनके समय और खर्च दोनों की बचत हुई है। जिले में आयोजित 41 समाधान शिविरों के माध्यम से जिला परिवहन विभाग द्वारा 1755 युवाओं का लर्निंग लाइसेंस बनाकर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में उन्हें सौंपा गया है। जिले में सर्वाधिक 921 लर्निंग लाइसेंस महासमुंद विकासखंड में बनाए गए। वहीं पिथौरा में 279, बसना में 208, बागबाहरा में 195 तथा सरायपाली में 152 युवाओं को लर्निंग लाइसेंस प्रदान किए गए। समाधान शिविरों में जनप्रतिनिधियों द्वारा युवाओं को लर्निंग लाइसेंस सौंपते हुए उन्हें यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन संचालन के लिए प्रेरित किया गया। लर्निंग लायसेंस प्राप्त करने वाले युवाओं में ग्राम झलप की प्रियंका शर्मा ने बताया कि वे लंबे समय से लर्निंग लाइसेंस बनवाना चाहती थीं, लेकिन पढ़ाई और पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण परिवहन कार्यालय नहीं जा पा रही थीं। सुशासन तिहार के समाधान शिविर में पहुंचकर उन्होंने आवेदन किया और उन्हें आसानी से लर्निंग लाइसेंस प्राप्त हो गया। प्रियंका कहती हैं कि अब वे आगे ड्राइविंग लाइसेंस बनने से यातायात नियमों का बखूबी पालन करेंगी। इसी तरह ग्राम लाफिनखुर्द के युवा राहुल पटेल ने बताया कि लाइसेंस के अभाव में उन्हें हमेशा इस बात की चिंता बनी रहती थी कि कहीं यातायात जांच के दौरान उनका चालान न कट जाए। इस कारण वे असहज महसूस करते थे। लेकिन जब समाधान शिविर में आवेदन करने के कुछ ही समय बाद आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर उनका लर्निंग लाइसेंस जारी कर दिया गया। त्वरित सेवा प्राप्त होने से राहुल बेहद खुश हुए। इसी तरह ग्राम आंवराडबरी के अखिलेश साहू, ग्राम परकोम के युवा कमलेश मन्नाडे ने लर्निंग लाइसेंस के बनने पर कहा कि अब उन्हें वाहन चलाने में किसी प्रकार का भय नहीं रहेगा और वे यातायात नियमों का पालन करते हुए निश्चिंत होकर बाइक चला सकेंगे। सभी हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाधान शिविरों के माध्यम से शासन की सेवाएं सीधे गांव-गांव तक पहुंची हैं, जिससे युवाओं को समय पर सुविधाओं का लाभ मिला है।






सवेरा 24 न्यूज़ 
संपादक 
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

https://chat.whatsapp.com/ELzIJOwCreWFQ3P0W0Q7P2

Facebook