साहू समाज बसना ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

 




बसना। प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़ के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू एवं जिला साहू संघ महासमुंद के जिलाध्यक्ष प्रो. ढालूराम साहू के मार्गदर्शन में संचालित वृक्षारोपण महाअभियान को आगे बढ़ाते हुए साहू समाज के वरिष्ठ समाजसेवी एवं जनपद पंचायत बसना के सभापति जन्मजय साव के नेतृत्व में साहू समाज के बंधुओं द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायी संदेश दिया गया।

इस अवसर पर समाजजनों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, शुद्ध वायु प्रदान करने तथा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। पौधारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी और सामाजिक दायित्व का प्रतीक है।
उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए जन्मजय साव ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। एक वृक्ष सौ पुत्रों के समान होता है। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण कर उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। साहू समाज का यह अभियान समाज में हरित चेतना का संदेश देने का कार्य कर रहा है।

वृक्षारोपण में उपस्थित समाजजनों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साहू समाज द्वारा चलाया जा रहा यह महाअभियान समाज में पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ हरित एवं स्वच्छ वातावरण निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

इस अवसर पर जिला साहू संघ मीडिया प्रभारी नवीन कुमार साव, बन्सुला परिक्षेत्र अध्यक्ष उमेश साव, संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष चंद्रमणी साव, परिक्षेत्र सचिव रूपानंद साव, पूर्व तहसील पदाधिकारी जदुमनी साव, मुकेश साव, दीनबंधु साव, मनीष साव तथा ग्राम सचिव श्रवण साव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।



सवेरा24न्यूज़
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook