कंचनपुर खेल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ, 11 जून तक चलेगा मुकाबला

 




पिथौरा, 08 जून 2026.
पिथौरा ब्लॉक के ग्राम कंचनपुर के खेल मैदान में आज से क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि सरपंच गिरधर पटेल एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व सरपंच संघ सचिव राजेश साव, सानू पटेल और त्रिलोचन पटेल ने फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।  


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सरपंच संघ सचिव राजेश साव ने कहा, "खेल व्यक्ति को ऊर्जावान और फुर्तीला बनाता है। आज के दौर में सोशल मीडिया, इंटरनेट और मोबाइल को कुछ समय के लिए छोड़कर खेल और योगासन पर ध्यान देना बेहद जरूरी है।" उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना से खेलने की अपील की। "यह खेल केवल हार-जीत का नहीं, बल्कि एक खिलाड़ी की अहम भूमिका और अनुशासन को दर्शाता है। खेल हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक है ।


28 टीम, 20 वर्ष तक के खिलाड़ी ले रहे हिस्सा


आयोजन समिति के अध्यक्ष मनीष सिदार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 28 टीमें भाग ले रही हैं। यह टूर्नामेंट लगातार 11 जून तक चलेगा। प्रतियोगिता में 20 वर्ष तक के युवाओं को शामिल किया गया है। पहले दिन का मैच देखने के लिए मैदान में सैकड़ों दर्शकों की भीड़ उमड़ी।  



क्रिकेट प्रतियोगिता में उपस्थित


उद्घाटन अवसर पर सरपंच गिरधर पटेल, पूर्व सरपंच संघ के सचिव राजेश साव, पौसराडीपा युवा अध्यक्ष त्रिलोचन पटेल, कृष्णा मेडिकल संचालक पंचराम साव, कोटवार रोहित चौहान, बिंदा पटेल, सानू पटेल, श्रवण पटेल, पालेश्वर यादव, उपसरपंच मोहन सिदार, पंच रोहित सिदार, दिनेश पटेल, फगुलाल पटेल, पिन्टू साहू, सुमित पटेल, हितेश पटेल, रोशन चौहान, पीयूष पटेल, सनत पटेल, सूरज पटेल, देवकुमार पटेल, हरीश पटेल, महेंद्र पटेल , श्री राम पटेल , भागीराम पटेल , नानदाऊ पटेल , नरेश पटेल , सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। 



सवेरा24न्यूज़
राजेश साव 72408285555

Post a Comment

Previous Post Next Post

https://chat.whatsapp.com/ELzIJOwCreWFQ3P0W0Q7P2

Facebook