09 जून 2026.राजेश साव पिथौरा ब्लॉक के ग्राम धरमपुर (सांकरा) में आज मंगलवार से दो दिवसीय ‘हरि संकीर्तन अष्टपहरी नामयज्ञ’ का भव्य शुभारंभ हो रहा है। यह महायज्ञ 10 जून बुधवार को पूर्णाहुति एवं महाप्रसाद भंडारे के साथ संपन्न होगा।
कलश स्थापना से होगा शुभारंभआयोजन समिति के अनुसार, आज जेष्ठ कृष्ण पक्ष 09 मंगलवार को कलश स्थापना एवं महामंत्र नाम उच्चारण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। अष्टपहरी नाम संकीर्तन महायज्ञ का उद्देश्य कलिकाल में महामंत्र श्रवण कर मुक्ति लाभ व पुण्यार्जन कर मानव जीवन को सार्थक बनाना है। ओडिशा और छत्तीसगढ़ के दल होंगे शामिलमहायज्ञ में ओडिशा एवं छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कीर्तन दल अपनी प्रस्तुति देंगे। आमंत्रित दलों में ज्योत्सना मई दीक्षित वादक तपन कुमार साहू - ग्राम देसाईमुंडा, बलांगीर ओडिशा, चुमकी बेहेरा वादक सुनील सेठ - ग्राम साईपाली, बरगढ़ ओडिशा, जमुना भोई वादक कार्तिक साहू - ग्राम रधियापाली, संबलपुर ओडिशा, मालिकराम पटेल वादक गोवर्धन बरिहा एवं वसुदेव मेहर वादक तेजराम यादव - ग्राम धरमपुर सांकरा छ.ग. शामिल हैं।
समापन पर महाप्रसाद भंडारा10 जून बुधवार को जेष्ठ कृष्ण पक्ष 10 को समापन, पूर्णाहुति एवं महाप्रसाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। समस्त ग्रामवासियों की ओर से श्रद्धालुओं से सपरिवार, इष्टमित्रों व बंधु-बांधवों सहित उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की गई है।
सवेरा24न्यूज़राजेश साव 7240825555
Tags
धरमपुर (सांकरा)
