बसना, महासमुंद। झेरिया यादव समाज बसना-सरायपाली की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को बसना में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के आयोजन की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा करना रहा।
बैठक में समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस दौरान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को धार्मिक एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाने के लिए विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। आयोजन स्थल की व्यवस्था, पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन, झांकी, प्रसाद वितरण तथा समाज के सभी लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष चर्चा हुई।
बैठक में उपस्थित केन्द्रीय अध्यक्ष जगत राम यादव, केन्द्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष बालक राम यादव, कोषाध्यक्ष खुलुराम यादव, बसना तहसील अध्यक्ष नरेन्द्र यादव, उपाध्यक्ष सतीस यादव, कोषाध्यक्ष अलेक राम यादव, सचिव कुंजराम यादव, शहर अध्यक्ष जोतराम यादव नंदलाल यादव,पुरन यादव,यदुमाणी यादव,मनोहर यादव, ठंडा राम यादव,जीवन यादव, मोहन यादव, डायमंड यादव,सकरा अध्यक्ष,समारु यादव एवं पदाधिकारियों ने समाज के सभी सदस्यों से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, कर्म और मानव सेवा की प्रेरणा देता है तथा ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारा और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते हैं।बैठक का समापन समाज की एकजुटता एवं सफल आयोजन की शुभकामनाओं के साथ किया गया। सभी सदस्यों ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को भव्य एवं यादगार बनाने का संकल्प लिया।
सवेरा24न्यूज़राजेश साव 7240825555
Tags
बसना/ महासमुंद
