विज्ञापन

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6

सांकरा में 03 अक्टूबर को लगेगा रक्तदान शिविर

 



सांकरा में 3 अक्टूबर को रक्तदान महादान, आशीर्वाद सेवा समिति का मानवता को संदेश ।

सांकरा (महासमुंद)। न जाति पूछे, न धर्म पूछे, रक्तदान बस जीवन की आस पूछे... इसी मानवता के संदेश के साथ आशीर्वाद सेवा समिति सांकरा जोंक द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

समिति द्वारा आयोजित यह शिविर दिनांक 03.10.2026 दिन शनिवार, सुबह 09:00 बजे से स्थान मंडी प्रांगण, सांकरा में होगा। इस पुण्य कार्य में थाना सांकरा का भी विशेष रूप से सहयोग रहेगा।

आशीर्वाद सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ सुशील कुमार प्रधान ने कहा  एक यूनिट रक्त, कई जिंदगियों की मुस्कान ला सकती है।

रक्तदान सिर्फ दान नहीं, एक जीवनदान है। आपका दिया हुआ रक्त किसी अनजान के घर में फिर से खुशियों की सुबह ला सकता है। आशीर्वाद सेवा समिति का संकल्प है कि जहाँ जीवन बचाने के लिए रक्त की जरूरत हो, वहाँ हमारी सेवा सबसे पहले पहुँचे।

वही समिति के उपाध्यक्ष राजेश साव ने कहा एक बूंद रक्त किसी की पूरी जिंदगी बन सकती है। रक्तदान करने से शरीर स्वस्थ रहता है, हृदय रोग का खतरा कम होता है, शरीर में नई रक्त कोशिकाएं बनती हैं और समाज में जागरूकता बढ़ती है।

और यह रक्तदान आयोजन पर हर रक्तदाता को मिलेगा सम्मान

मानवता के इस कार्य में अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने के लिए समिति ने इस बार अनूठी पहल की है। शिविर में रक्तदान करने वाले प्रत्येक रक्तदाता को पुरस्कार स्वरूप स्मार्ट वॉच और हेलमेट उपहार स्वरूप दिया जाएगा।



आशीर्वाद सेवा समिति ने अपील की है कि - आइए, रक्तदान करें और जीवन की डोर को मजबूत बनाएं। आपके एक रक्तदान से किसी की जीवन बच सकती है।

आयोजक समिति ने क्षेत्र के  विधायक , सांसद , जनपद अध्यक्ष , सभी जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी, युवा साथियों, व्यापारियों और नागरिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर इस महादान में सहयोग करें।



सवेरा24न्यूज़

राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook