विज्ञापन

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6

स्वस्थ्य केंद्र पिथौरा में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत स्वच्छता दीदियों का विशेष स्वास्थ्य परीक्षण

 



पिथौरा - "जो हर सुबह सूरज उगने से पहले हमारे शहर की गलियों को संवारती हैं, आज उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा का दायित्व हम सब ने निभाया है।" इसी सेवा भाव के साथ ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नगर पंचायत एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता दीदियों के लिए विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा में आयोजित शिविर में नगर पंचायत की कुल 18 स्वच्छता दीदियों का गहन स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में चिकित्सकों द्वारा बीपी-शुगर, रक्त परीक्षण, हीमोग्लोबिन, सिकल सेल स्क्रीनिंग, हेपेटाइटिस-बी, एचआईवी, नेत्र परीक्षण, टीबी जांच एवं डिजिटल एक्स-रे सहित अन्य आवश्यक जांचें की गईं।



जांच के पश्चात सभी दीदियों को स्वास्थ्य परामर्श दिया गया व निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। अधिकारियों ने कहा कि स्वस्थ दीदी से ही स्वस्थ परिवार और स्वच्छ शहर की परिकल्पना साकार होगी। ‘स्वस्थ दीदी, स्वच्छ शहर, विकसित भारत’ के ध्येय से यह पहल की गई है। शिविर में नगर पंचायत प्रशासन व सीएचसी के चिकित्सकों व स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।


सवेरा24न्यूज़

राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook