विज्ञापन

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में छूटे हुए एवं नए पात्र युवा मतदाताओं के पंजीकरण हेतु एक विशेष अभियान चलेगा



महासमुंद 07 अक्टूबर 2026/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में जिले में छूटे हुए एवं नए पात्र युवा मतदाताओं के पंजीकरण हेतु एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य छूटे हुए पात्र नागरिकों के साथ-साथ ऐसे युवा एवं पहली बार पात्र बने मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया को सुगम बनाना है, जिनके नाम अब तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं। यह कार्य बीएलओ द्वारा घर-घर भ्रमण कर मतदाता सूची के निरंतर अद्यतनीकरण की प्रक्रिया के अंतर्गत किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने आज ईआरओ एवं निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सक्रिय सहभागिता और सहयोग से यह सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे तथा सभी पात्र नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। समस्त पात्र नागरिकों से अनुरोध है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और मतदाता सूची में अपना पंजीकरण विधिवत सुनिश्चित करें। मतदाता सूची में अपना पंजीकरण करने के लिए संबंधित बीएलओ एवं ECINET मोबाइल एप्प या वेबसाइट https://voters.eci.gov.in के माध्यम से फॉर्म 6 में ऑनलाईन आवेदन भी किया जा सकता है। कलेक्टर ने इस दौरान जागरूकता अभियान के लिए स्वीप की गतिविधियां भी आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में उप जिला निवार्चन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर श्री जगन्नाथ वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी सुश्री अक्षा गुप्ता, स्वीप के नोडल श्री रेखराज शर्मा एवं निर्वाचन से जुड़े अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook