विज्ञापन

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6

छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन पिथौरा की मासिक बैठक सम्पन्न





दीपावली मिलन समारोह की बनी रूपरेखा

पिथौरा छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन इकाई पिथौरा की मासिक बैठक आज दिनांक शनिवार 10 अक्टूबर को स्थानीय फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में आयोजित की गई। बैठक प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम के दिशा निर्देशन, जिला अध्यक्ष बलराज नायडू के मार्गदर्शन एवं ब्लॉक अध्यक्ष विकास अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।


बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, पत्रकारों के हितों, सुरक्षा और संगठन विस्तार पर विस्तार से चर्चा की गई।



जिला अध्यक्ष बलराज नायडू ने कहा, "पत्रकारिता आज चुनौतीपूर्ण दौर में है। हमें संगठित रहकर ही अपने अधिकारों की रक्षा करनी होगी। यूनियन हर पत्रकार के सुख-दुख में साथ खड़ी है।"


ब्लॉक अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने कहा, "हमारा उद्देश्य केवल संगठन बनाना नहीं, बल्कि पत्रकारों के बीच परिवार जैसा माहौल बनाना है। आपसी समन्वय और सहयोग से ही हम पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रख सकते हैं।"


जिला सचिव गौरव चंद्राकर ने कहा कि संगठन लगातार पत्रकारों के हित में काम कर रहा है और आगामी दिनों में सदस्यता अभियान को और तेज किया जाएगा।


बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी दीपावली मिलन एवं पत्रकार सम्मान समारोह रहा। समारोह के सफल आयोजन के लिए रूपरेखा तैयार की गई और सभी सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।


बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष बलराज नायडू, ब्लॉक अध्यक्ष विकास अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष आनंद अग्रवाल, जिला सचिव गौरव चंद्राकर, जिला संगठन सचिव संतराम कुर्रे, जिला सलाहकार गोविंद शर्मा, संतोष गुप्ता, ब्लॉक महासचिव कमलेश डडसेना, कोषाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, मीडिया प्रभारी खगेश साहू, बद्री प्रसाद दुबे, वरिष्ठ सदस्य संदीप अग्रवाल, आत्मा पटेल, हेमंत कौशिक, चंद्रशेखर सिदार, सतीश ध्रुव सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे।


सवेरा24न्यूज़

राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook