विज्ञापन

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6

भुरकोनी धान खरीदी केंद्र में किसानों की बैठक, महेश प्रजापति के आरोपों पर जताई नाराजगी

 



सवेरा24न्यूज़/राजेश साव
जिला-महासमुंद

भुरकोनी। प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित भुरकोनी के धान उपार्जन केंद्र में बुधवार 18 नवंबर को दोपहर 3 बजे किसानों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में महेश प्रजापति द्वारा धान उपार्जन केंद्र के प्रबंधक एवं किसानों पर लगाए गए रबी फसल का धान खरीदी करने संबंधी आरोपों को लेकर किसानों ने नाराजगी जाहिर की।

बैठक में उपस्थित किसानों का कहना था कि केंद्र में सांठगांठ कर रबी फसल का धान खरीदे जाने संबंधी आरोप लगाए जाने से किसानों की प्रतिष्ठा और उपार्जन केंद्र की छवि प्रभावित हुई है। किसानों ने आरोप लगाया कि बिना ठोस प्रमाण के इस प्रकार के आरोप लगाना उचित नहीं है।

बैठक में किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि महेश प्रजापति द्वारा पत्रकारिता एवं समाचार पत्र के नाम का कथित दुरुपयोग कर व्यक्तिगत एवं आर्थिक हित साधने तथा दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। किसानों का कहना था कि पत्रकारिता का उद्देश्य जनहित के मुद्दों को सामने लाना है, न कि किसी व्यक्ति या शासकीय व्यवस्था पर अनुचित दबाव बनाना।



बैठक में शासकीय धान खरीदी कार्य में कथित हस्तक्षेप एवं बाधा उत्पन्न किए जाने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। किसानों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई।

एसडीएम और पुलिस चौकी में शिकायत करने का निर्णय

बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पिथौरा एवं पुलिस चौकी बुंदेली में लिखित शिकायत सौंपने का निर्णय लिया गया। किसानों ने मांग की कि लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच हो अथवा आर्थिक लाभ लेने के आरोपों की भी जांच कर दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

बैठक में किसानों ने स्पष्ट किया कि धान खरीदी व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होनी चाहिए और किसानों तथा उपार्जन केंद्र के कर्मचारियों की प्रतिष्ठा प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर प्रशासन को निष्पक्षता से संज्ञान लेना चाहिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook