बसना बड़े डाभा में सतनामी समाज के राज्य स्तरीय महासभा एवं शपथ समारोह का हुआ आयोजन

 




 महासमुंद जिले के बसना/बड़े डाभा में इंडियन ऑर्गेनाइजेशन सतनामी समाज के राज्य स्तरीय महासभा एवं शपथ समारोह का आयोजन हुआ।


जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजाराम बनर्जी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दौलत प्रसाद रात्रे एवं विशिष्ट अतिथि युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डिग्री रात्रे,सचिव पी. के. दिव्य, कोषाध्यक्ष राय सर,कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ गुरुनाथ जांगड़े, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष डॉ पार्वती कुर्रे,प्रदेश अध्यक्ष उड़ीसा ज्योति लाल बंजारे, जिला कोषाध्यक्ष खोलबहरा निराला,डिजेन्द्र कुर्रे कर्मचारी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष महासमुंद, जवाहर लहरे युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष जिला महासमुंद, रोशन भास्कर ब्लॉक अध्यक्ष सराईपाली,लखन कुर्रे प्रदेश महासचिव, नरेन्द्र बोरे प्रदेश प्रवक्ता,रामप्रसाद ओगरे जिला अध्यक्ष बरगढ़,अनादि ओगरे जिला सचिव,सूरज भारती प्रदेश मीडिया प्रभारी,उसत रात्रे जिला सचिव,राजकुमार भारद्वाज जिला सरक्षक शक्ति,हुलेश्वर कांत महिलाने प्रदेश उपाध्यक्ष, अनु राम प्लांगे जिला अध्यक्ष शक्ति, खुमान भास्कर प्रदेश प्रवक्ता युवा प्रकोष्ठ, सुकृता कुर्रे प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, सुंदरलाल चतुर्वेदी प्रदेश महामंत्री, पुनीत खूंटे, खिलावन बारिक, मधु खूंटे जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ महासमुंद के अलावा अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित रहेंगे।


उदबोधन में प्रदेश अध्यक्ष बनर्जी साहब ने कहा कि सामाजिक समरसता का मूल उद्देश्य समाज समाज के बीच भाईचारा, सद्भावना और अपनत्व का निर्माण करना है। इंसान को मात्र इंसान के रूप में ही देखना है। हर एक इंसान का अस्तित्व स्वीकार करना है। किसी के साथ जात-पात, धर्म, क्षेत्र, संप्रदाय या भाषा के आधार पर भेदभाव करना नहीं है बल्कि उनके साथ मिलजुल कर चलना है।शिक्षा स्वास्थ्य एवं रोजगार को लेकर इंडियन ऑर्गेनाइजेशन सतनामी समाज आगे बढ़ रही है। 


प्रदेश महासभा कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारी को शपथ भी दिलाया गया। उत्कृष्ट आयोजन के लिए समाज के सभी पदाधिकारी एवं समाज के शुभ चिंतको ने बधाई एवं शुभकामनायें दिए है।


सवेरा24न्यूज़
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook