राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई फुलझर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भगत देवरी द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ 21 12.2025 को ग्राम मुक्ति डीपा जाम जुड़ा में किया गया।
सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन ग्राम मुक्ति डीपा के समस्त ग्रामीण जन के सहयोग से किया गया, जिसमें ग्राम पंचायत के जन प्रतिनिधियों ,विद्यालय के शिक्षकों,स्वयंसेवकों एवं ग्रामीणों की पूर्ण सहभागिता रही ।शिविर का उद्घाटन ग्राम पंचायत मुक्ति डीपा (जाम जुड़ा) के सरपंच श्रीमती कुमुदिनी भोलाराम जगत के आतिथ्य ,श्रीमती चेतना मनोज साहू के अध्यक्षता एवं प्राचार्य तारेंद्र कुमार साहू के संयोजन में हुआ ।
कार्यक्रम अधिकारी बिसीकेशन साव एवं श्रीमती सुनीता मांझी के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत विद्या की देवी मां सरस्वती एवं स्वयंसेवकों के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन कर की गई ।यह शिविर नशा मुक्ति समाज के लिए युवा थीम पर आधारित रहा ,इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण विकास ,स्वच्छता ,नशा मुक्त समाज ,स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना है ।कार्यक्रम में विशेष सहयोगी के रूप में मनोज साहू ,नंदकुमार पटेल ,तुकाराम साहू एवं समस्त पंचगण उपस्थित रहे। वक्ताओं ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा की राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य सामुदायिक सेवा के माध्यम से छात्रों के व्यक्तित्व और चरित्र का विकास करना है ।सात दिवसीय विशेष शिविर के दौरान विधिक साक्षरता शिविर ,निशुल्क स्वास्थ्य शिविर ,निशुल्क नेत्र जांच शिविर, निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर ,स्वच्छता, जागरूकता रैली ,प्रज्ञा पुराण कथा ,रामायण गायन,कवि सम्मेलन ,विभिन्न विद्वानों द्वारा बौद्धिक सत्र, श्रमदान ,सामाजिक सर्वेक्षण तथा विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक ,स्वयंसेवक एवं ग्राम के विशाल जनमानस उपस्थित रहे ।
सवेरा24न्यूज़राजेश साव 7240825555
Tags
जामजुड़ा/महासमुंद
