केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का 01 जनवरी को सिरपुर दौरा कार्यक्रम





महासमुंद 31 दिसंबर 2025/ भारत के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत 01 जनवरी को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। उनके साथ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा भी रहेंगे।।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे प्रातः 09:30 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर पहुंचेंगे। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री शेखावत 09:55 बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे तथा 10:05 बजे सिरपुर हेलीपैड, महासमुंद पहुंचेंगे। सिरपुर आगमन के पश्चात केंद्रीय मंत्री श्री शेखावत सड़क मार्ग से सर्किट हाउस, सिरपुर पहुंचेंगे, जहां वे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात सर्किट हाउस में दोपहर भोज के लिए समय आरक्षित रहेगा। दोपहर 01:00 बजे केंद्रीय मंत्री श्री शेखावत सर्किट हाउस, सिरपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे तथा 01:30 बजे भोरमदेव मंदिर के हेलीपैड, कबीरधाम पहुंचेंगे।

कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा साथ रहेंगे।।।

सवेरा24न्यूज़
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook