महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर थानेश्वर मंदिर में शिवभक्तों की उमड़ी भीड़


महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पिथौरा नगर के थानेश्वर मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु 'हर-हर महादेव' के जयकारों के साथ जल चढ़ाने के लिए लंबी कतारों में लगे रहे। मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, महाआरती और शिव विवाह के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और भगवान थानेश्वर का विशेष श्रृंगार किया गया।

महाशिवरात्रि का पावन पर्व पर भक्त मंदिर परिसर के भगवान भोलेनाथ का दुग्धाभिषेक और रुद्राभिषेक कर भगवान भोलेनाथ के जयकारों से मंदिर परिसर को गुंजायमान कर दिया मंदिर के पुजारी महाराज कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया महाशिवरात्रि का धार्मिक मान्यता है कि फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह हुआ था. इसलिए इस पर्व को महाशिवरात्रि के रूप में पूजा जाता है. महाशिवरात्रि पर चार पहर में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की जाती है।



सवेरा 24 न्यूज 
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook