वरिष्ट भाजपा नेता प्रेमशंकर पटेल से खास मुलाकात ।

 



किसान मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने की मुलाकात

​पिथौरा। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मार्गदर्शक माननीय प्रेमशंकर पटेल जी से उनके निज निवास पर पार्टी के पदाधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। 

इस दौरान पदाधिकारियों ने उनका आशीर्वाद लेकर विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की।

​मुलाकात के अवसर पर मुख्य रूप से किसान मोर्चा पीएम धनधान्य योजना के प्रदेश सह-संयोजक अजय डाडसेना एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष परमीत सिंह माटा उपस्थित थे। 


 पटेल ने उपस्थित पदाधिकारियों को संगठन की रीति-नीति के साथ जनसेवा के कार्यों में सक्रिय रहने का मार्गदर्शन दिया। पदाधिकारियों ने बताया कि वरिष्ठ नेताओं का अनुभव और मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं के लिए ऊर्जा का स्रोत है।



सवेरा 24न्यूज़
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook