पिथौरा:- माननीय गृह मंत्री जी छत्तीसगढ़ शासन पिथौरा प्रवास पर ब्राह्मण समाज के द्वारा आवेदन दिया गया जो कि ब्राह्मण समाज के भवन पर एक महिला द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है ।
इसके संदर्भ में ब्राह्मण समाज के प्रमुख अध्यक्ष गोपाल शर्मा प्रियांशु दीक्षित राजा शुक्ला राज उपाध्याय कोमल चौबे के द्वारा मिलकर माननीय गृह मंत्री जी को आवेदन दिया गया ।
जिसमें उन्होंने बताया कि हमारे ब्राह्मण समाज के भवन पर एक महिला द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है और जब भी हम उनके पास अतिक्रमण हटाने की बात करने जाते हैं तो वह अश्लील गाली देकर वह छेड़छाड़ के आरोप में फंसा देने की धमकी देती है ।
जिसे समाज में बहुत ही आक्रोश का माहौल है उसको देखते हुए माननीय श्री गृह मंत्री जी विजय शर्मा जी ने तहसीलदार पिथौरा को निर्देशित किया और उचित कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया।
सवेरा24न्यूज़राजेश साव 7240825555
Tags
पिथौरा / महासमुंद

