जिले में राष्ट्रव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा संम्पन्न


महासमुन्द 23 मार्च 2026/ उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत 22 मार्च को राष्ट्रव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया गया। शिक्षार्थी आंकलन परीक्षा में 15 वर्ष से अधिक आयु समूह के महिला 2147 व 433 पुरूष कुल 2580 लोगों ने परीक्षा में भाग लिया। जिले में शिक्षार्थी आकलन परीक्षा हेतु विकासखण्ड महासमुन्द, बागबाहरा, पिथौरा, बसना एवं सरायपाली में 192 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। कुल 2580 शिक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। शिक्षार्थी अपनी सुविधा अनुसार निर्धारित समय प्रातः 10ः00 बजे से लेकर सायं 5ः00 बजे तक आंकलन परीक्षा में सम्मिलित हुए। शिक्षार्थी को प्रश्न.पत्र हल करने के लिए तीन घण्टे का समय निर्धारित किया गया था।

कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण श्री विनय कुमार लंगेह के आदेशानुसार बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा में प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) महासमुन्द विकासखण्ड पिथौरा के परीक्षा केन्द्रो केन्दों का निरीक्षण किया। श्री कमलनारायण चन्द्राकर जिला परियोजना अधिकारी जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण एवं श्रीमती सम्पा बोस जिला नोडल अधिकारी उल्लास कार्यक्रम ने विकासखण्ड महासमुन्द के परीक्षा केन्द्र खैरा, लभरा एवं विकासखण्ड बागबाहरा के परीक्षा केन्द्र बकमा, घुंचापाली एवं परीक्षा केन्द्र कसेकेरा का निरीक्षण किया गया। कसेकेरा में निरीक्षण के दौरान 101 शिक्षार्थी परीक्षा में शामिल रहे। परीक्षा केन्द्र कसेकेरा में 70 वर्ष के शिक्षार्थी सोनसिंग एवं श्रीमती जुगरीबाई 68 वर्ष को जिला परियोजना अधिकारी एवं जिला नोडल अधिकारी उल्लास द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर शा.उ.मा.वि.कसेकेरा के प्राचार्य श्री पवन चक्रधारी, संकुल समन्वयक मनीष अवसरिया, प्रधान पाठक श्रीमती अर्चना चन्द्राकर, श्री पंकज ठाकुर का विशेष सहयोग रहा। 

विकासखण्ड स्तर पर समस्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड परियोजना अधिकारी, समस्त विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक, समस्त विकासखण्ड नोडल अधिकारी ने अपने विकासखण्ड के पृथक-पृथक परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया  जिले के समस्त संकुल प्रभारी अपने-अपने संकुल क्षेत्र का, संकुल समन्वयक अपने संकुल के पृथक-पृथक परीक्षा केन्द्रों में, समस्त आंगनबाडी कार्यकर्ता/सहायिका, मितानीन एवं रसोईया व स्वीपर जिला-महासमुन्द, अपने परीक्षा केन्द्र के समस्त शिक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र तक लाने में सहायता प्रदान किए। 




रिपोर्टर - चंद्रशेखर सिदार 





सवेरा 24 न्यूज 
संपादक 
राजेश साव 7240825555


Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook