दिनांक 14.11.2024 को प्रार्थी द्रोण कुमार चन्द्राकर पिता स्व. नंदकुमार चन्द्राकर उम्र 49 वर्ष सा. बावनकेरा थाना पटेवा जिला महासमुंद ने थाना महासमुंद में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि कलेक्ट्रेट परिसर समाज कल्याण विभाग के सामने महासमुंद से किसी अज्ञात चोर द्वारा प्रार्थी के कार का शीशा तोडकर डिक्की में रखे 03 लाख रूपये को चोरी कर ले गया। रिपोर्ट पर थाना महासमुन्द में अप.क्र. 546/2024 धारा 303(2) बीएनएस कायम कर आरोपी का पता तलाश की जा रही थी। एक साल चार माह बाद दिनांक 22.03.2026 को मुखबीर से सूचना मिला कि उक्त प्रकरण के सीसीटीव्ही फुटेज मे कैप्चर संदिग्ध आरोपी से मिलता जुलता व्यक्ति रेल्वे स्टेशन महासमुन्द के पास संदिग्ध अवस्था में घुम रहा है। सूचना मिलते ही महासमुंद थाना के पुलिस स्टॉफ मौके पर घेराबंद कर सूचक के बताये स्थान व संदिग्ध को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया। संदिग्ध व्यक्ति ने अपना नाम आकाश प्रधान पिता शंकर प्रधान उम्र 23 साल, निवासी ग्राम दसनिया थाना जोखापुरा, जिला जाजपुर उड़ीसा का रहने वाला बताया। संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी लेने पर कब्जे से 500 रूपए का 400 नग नोट कुल जुमला दो लाख रुपये बरामद किया गया। शक्ति से पूछताछ करने पर वर्ष 2024 में कलेक्ट्रेट परिसर समाज कल्याण विभाग के सामने महासमुंद से कार का शीशा तोडकर डिक्की में रखे 03 लाख रूपये को चोरी करने की स्वयं घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। अपराध सदर मे आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
संपूर्ण कार्यवाही थाना महासमुंद पुलिस एवं सायबर थाना स्टॉफ के संयुक्त टीम द्वारा किया गया।
गिरफ्तार आरोपी आकाश प्रधान पिता शंकर प्रधान उम्र 23 साल, निवासी ग्राम दसमनिया थाना जोखापुरा जिला जाजपुर (उड़ीसा)
जप्त संपत्ति500 रूपए का 400 नग नोट, कुल जुमला 02 लाख रुपये।
सवेरा24न्यूज़राजेश साव 7240825555
Tags
जिला /महासमुंद
