शासकीय विद्यालय सुखरीडबरी में कक्षा 09 वीं में प्रवेश हेतु कुल 410 विद्यार्थियों ने दिलाया मॉक टेस्ट

 



महासमुंद 13 अप्रैल 2026/ विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सुखरीडबरी में कक्षा 09वीं में प्रवेश हेतु संचालित प्रयास प्रवेश परीक्षा हेतु आयोजित मॉक टेस्ट का आयुक्त विभागीय जांच, छत्तीसगढ़ शासन श्री दिलीप वासनीकर (आईएएस) एवं कमिश्नर रायपुर संभाग श्री महादेव कावरे (आईएएस) द्वारा रविवार को अवलोकन किया गया। अधिकारी द्वय ने परीक्षा केंद्र में पहुँचकर संपूर्ण व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा परीक्षा की पारदर्शिता एवं अनुशासन की सराहना की। अवलोकन के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी तैयारी, विषयगत समझ एवं आत्मविश्वास का आकलन किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यार्थियों को परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण टिप्स एवं प्रभावी रणनीतियाँ प्रदान की। विशेष रूप से गणित विषय के विभिन्न प्रश्न पूछकर उनकी अवधारणात्मक समझ को परखा तथा जटिल प्रश्नों को सरल एवं सहज विधि से समझाते हुए विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। इससे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास एवं उत्साह का संचार हुआ।

अधिकारी द्वय ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के मॉक टेस्ट विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में अत्यंत सहायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने निर्देशित किया कि ऐसे नवाचारपूर्ण प्रयास निरंतर जारी रखे जाएँ, ताकि ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण प्राप्त हो सके। उल्लेखनीय है कि उक्त मॉक टेस्ट में महासमुंद जिले के साथ-साथ दूरस्थ जिलों रायपुर, गरियाबंद, बलौदाबाजार एवं धमतरी से भी विद्यार्थियों ने सहभागिता दर्ज कराई। कुल 456 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया, जिनमें से 410 विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे। “प्रयास” मॉक टेस्ट का आयोजन विद्यार्थियों की पूर्व तैयारी का मूल्यांकन करने एवं उन्हें वास्तविक परीक्षा के अनुरूप अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया है। इस परीक्षा में विज्ञान, गणित, सामान्य विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, मानसिक योग्यता एवं सामान्य ज्ञान जैसे विषयों से कुल 100 प्रश्न सम्मिलित किए गए हैं, जिससे विद्यार्थियों की समग्र तैयारी का आकलन संभव हो सके।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय कुमार लहरे, एबीईओ रामता मन्नाडे, प्राचार्य के.एस.सबर, संकुल समन्वयक मनोज चंद्राकर, आयोजक शिक्षक जितेंद्र दीवान, बिशम्बर सिंह ठाकुर, वीरेंद्र कर, व्यास नारायण बंजारे, रविशंकर पटेल, कामेश्वरी साहू,देवेंद्र साहनी, केदार साहू,धनेश्वर साहू, राजेंद्र साहू, अश्विनी दीवान, देवेंद्र दीवान, देव पटेल, गुरुदत्त पटेल, अनिल चक्रधारी, मोहिंदर पांडे, किरण पटेल, सरिता पटेल, कमल साहू, अजय, भूषण साहू, लुकेश ध्रुव, थानेश्वर पटेल, दयाराम चक्रधारी, उमेश साहू, विनोद साहू, राजू लाल कुर्रे, परसराम ठाकुर, संतोष चंद्राकर, झगेश लोकनाथ, दौलत राम दीवान, कृष्ण कुमार देवांगन, आत्माराम दीवान, दिनेश नायक, राजू साहू, छोटू निषाद सहित समस्त शिक्षकों का इस आयोजन में सहयोग रहा।










सवेरा 24 न्यूज 
संपादक 
राजेश साव 7240825555



Post a Comment

Previous Post Next Post

https://chat.whatsapp.com/ELzIJOwCreWFQ3P0W0Q7P2

Facebook