श्री शिवाय क्रिकेट अकादमी, महासमुंद में आज बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ अकादमी की नई कलर ड्रेस का भव्य अनावरण किया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों एवं अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिला। नई ड्रेस अकादमी की पहचान को और मजबूत करने के साथ-साथ खिलाड़ियों में अनुशासन, एकता और प्रोफेशनल एटीट्यूड को बढ़ावा देगी।
अकादमी के मुख्य कोच, नेशनल लेवल NIS सर्टिफाइड क्रिकेट कोच तृपेश साहू के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों को आधुनिक एवं उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। उनके नेतृत्व में खिलाड़ी लगातार अपने प्रदर्शन में सुधार कर रहे हैं और प्रतिस्पर्धाओं के लिए तैयार हो रहे हैं।
इसी क्रम में अकादमी द्वारा 1 मई से 31 मई तक समर कैंप (नया बैच) का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष कैंप में फिटनेस ट्रेनिंग, एडवांस स्किल डेवलपमेंट, मैच प्रैक्टिस एवं मानसिक मजबूती पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि खिलाड़ी अपने खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकें , समर कैंप की अधिक जानकारी के लिए आप 8959677853 में संपर्क कर सकते है ।तृपेश कुमार साहू कोच मों.8959677853
सवेरा 24 न्यूज संपादक राजेश साव 7240825555
Tags
महासमुंद/छत्तीसगढ़
