पिथौरा/सांकरा राष्ट्रीय राजमार्ग 53 फोर लाइन में सांकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लाटादादर में सड़क पर खड़े मालवाहक वाहनों को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने रात्रि में एक बड़ी वारदात को अंजाम देकर लगभग ढाई लाख रुपए के सामान की चोरी कर ली है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर सांकरा पुलिस अपराध कायम कर मामले की विवेचना करने में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार ग्राम लाटादादर के पास फोरलेन पर खड़ी एक कंटेनर से लाखों रुपए का सामान चोरी कर लिया गया। प्रार्थी वीरपाल सिंह ठाकुर (52 वर्ष), निवासी जयदुर्गा नगर, झिंगाबाई, नागपुर (महाराष्ट्र) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 2 अप्रैल की रात खाना खाने के बाद नीद आने सड़क किनारे कंटेनर खड़ी कर वह गाड़ी में सो गया। जब सुबह नींद खुली तो समान की चोरी होने की जानकारी पर उसके होश उड़ गये। उन्होंने इसकी जानकारी पहले अपने मालिक को दी। उन्होंने बताया कि रात 11 बजे से 3 अप्रैल की सुबह के बीच अज्ञात आरोपियों ने उनके कंटेनर को निशाना बनाया। कंटेनर में रखे विभिन्न प्रकार के कीमती सामान-पंखों के पार्टस, फुट आइटम, घी, शहद, ओट्स, ऑटो पार्टस एवं इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे कुल 37 बॉक्स चोरी कर लिए गए।
चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 2 लाख 40 हजार रुपए बताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, वहीं परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों में भी दहशत का माहौल है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सांकरा में भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 (सी) अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
पिथौरा/सांकरा राष्ट्रीय राजमार्ग 53 फोर लाइन में सांकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लाटादादर में सड़क पर खड़े मालवाहक वाहनों को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने रात्रि में एक बड़ी वारदात को अंजाम देकर लगभग ढाई लाख रुपए के सामान की चोरी कर ली है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर सांकरा पुलिस अपराध कायम कर मामले की विवेचना करने में जुटी हुई है।
रिपोर्टर - खेमराज साहू
सवेरा 24 न्यूज
संपादक
राजेश साव 7240825555
Tags
पिथौरा/सांकरा