जिले में अवैध गतिविधियों और नशे के कारोबार के खिलाफ महासमुंद पुलिस ने कमर कस ली है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सरायपाली पुलिस ने अंग्रेजी शराब गोवा बिक्री करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
थाना क्षेत्रों में अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ जिले में चल रहे विशेष अभियान के तहत् थाना सरायपाली क्षेत्र मे अवैध शराब बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल। दिनांक 12/04/2026 को सरायपाली पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली की ग्राम अवलाचक्का कोंदा दूकान के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बिक्री वास्ते रखे हुवे व ग्राहक की तलाश में खड़ा है, की सूचना पर थाना स्टॉफ के द्वारा मौके पर जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया।
सूचक के बताये स्थान पर मिले एक व्यक्ति को पुछताछ करने व उनके पास एक पीले रंग की प्लास्टिक बोरी के अंदर Golden Goa Superior अंग्रेजी शराब 167 नग प्रत्येक में 180 एमएल भरी हुई सील बंद जुमला 30.060 लीटर, कीमती 20,040 रुपया को रखे मिला। अपना नाम रतिराम सिदार पिता स्वर्गीय अंजोर सिंह सिदार उम्र 56 वर्ष साकिन आवालाचक्का वार्ड नंबर 8 थाना सरायपाली जिला महासमुंद का रहने वाला बताया। आरोपी को गिरफ्तार कर कुल 30लीटर 060 ML गोवा अंग्रेजी शराब जिसे बिक्री वास्ते रखे पकड़े जाने पर थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 126/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा पर भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी-0- रतिराम सिदार पिता स्वर्गीय अंजोर सिंह सिदार उम्र 56 वर्ष साकिन आवालाचक्का वार्ड नंबर 8 थाना सरायपाली जिला महासमुंद।
जप्त संपत्ति-01. 30.060 लीटर (167 नग, प्रत्येक में 180 एमएल अंग्रेजी शराब Golden Goa Superior) कीमती 20,040 रुपया।
रिपोर्टर - खेमराज साहू
सवेरा 24 न्यूज संपादक राजेश साव 7240825555
Tags
सरायपाली/महासमुंद
