महासमुंद पुलिस का बड़ा एक्शन: 50 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार



महासमुंद जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई। चौकी भंवरपुर पुलिस ने 50 लीटर अवैध महुआ शराब, कीमती 10,000 रुपये के साथ 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।


पुलिस अधीक्षक महासमुंद के निर्देश पर सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कलमीदादर का एक व्यक्ति कुमार सिंह सिदार अपने घर में अवैध शराब बिक्री हेतु रखा है। सूचना पर तत्काल हमराह स्टाफ एवं गवाह मुखबीर के बताये स्थान ग्राम कलमीदादर पहुँचकर कुमार सिदार के घर पर दबिश देने पर कुमार सिदार के कब्जे से 50 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद हुआ।


जिस पर विधिवत कार्यवाई करते हुए 50 लीटर अवैध महुआ शराब कीमती 10,000 रुपये, जप्त किया गया आरोपी का कृत्य अपराध सदर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया ।


गिरफतार आरोपी-
01- कुमार सिदार पिता देवसिग सिदार 50 साल निवासी ग्राम कलमीदादर चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद ।


जप्त संपत्ति-
01- 50 लीटर अवैध महुआ शराब कीमती 10,000 रूपये।










सवेरा 24 न्यूज 
संपादक 
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook