दिनांक 21/04/2026 को प्रार्थी राकेश सहिस (25 वर्ष), निवासी वार्ड नं. 1 सरायपाली, ने थाना बसना में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 20/04/2026 को वह अपने भाई की स्कूटी (CG06HC 4934) से भंवरपुर में एक शादी में शामिल होने के बाद गढ़पटनी जा रहा था। गढ़पटनी रोड पर शराब भट्टी के पास दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने प्रार्थी से पैसों की मांग की और मना करने पर मारपीट कर उसे डराया-धमकाया। इसके बाद आरोपियों ने प्रार्थी की जेब से 500 रुपये नकदी, गले में पहनी चांदी की चैन और एक काले रंग का रेडमी पावर बैंक लूट कर मौके से फरार हो गए।
घटना की रिपोर्ट प्राप्त होते ही थाना बसना में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध लूट का मामला पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बसना पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिरों और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पतासाजी की और घटना के महज 2 घंटे के भीतर ही दोनों आरोपियों को ट्रेस कर लिया गया।
पुलिस ने त्वरित घेराबंदी कर आरोपी आकाश पीटर पिता चिनप्पा पीटर, उम्र 33 साल, निवासी वार्ड नं. 11 बसना और मनीष सोनवानी पिता संतोष सोनवानी, उम्र 19 साल, निवासी वार्ड नं. 6 बसना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और उनकी निशानदेही पर लूटी गई समस्त सामग्री चांदी की चैन, पावर बैंक, नकद रकम की शत- प्रतिशत बरामद कर ली गई है। थाना बसना पुलिस की इस त्वरित व प्रभावी कार्यवाही से अज्ञात लूट के मामले को 02 घंटे के भीतर सुलझाने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
गिरफ्तार आरोपी- 01- आकाश पीटर पिता चिनप्पा पीटर, उम्र 33 साल, निवासी वार्ड नं. 11 बसना।02- मनीष सोनवानी पिता संतोष सोनवानी, उम्र 19 साल, निवासी वार्ड नं. 6 बसना।
बरामद सामग्री-01- एक चांदी की चैन। 02- 500 रुपये नकद। 03- एक मोबाइल पावर बैंक।
सवेरा24न्यूज़राजेश साव 7240825555
Tags
बसना/ महासमुंद
