महासमुंद में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले 2 दबोचे: संजय कानन गार्डन और अमन ढाबा के पास मचाया था आतंक



*महासमुंद, 22 अप्रैल 2026।*  जिले में कानून का खौफ कायम रखने के लिए महासमुंद पुलिस एक्शन मोड में है। सार्वजनिक जगह पर चाकू लहराकर आम लोगों को डराने-धमकाने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की गई है।

*केस-1: संजय कानन गार्डन के पास 'शूटर' का आतंक*
थाना महासमुंद पुलिस को 20 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि संजय कानन गार्डन के पास एक युवक हाथ में चाकू लेकर राहगीरों को आतंकित कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की और आरोपी को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपी का नाम भारत साहू उर्फ शूटर पिता स्व. हेमलाल साहू उम्र 19 साल, निवासी वार्ड नं. 02 ईमलीभांठा, महासमुंद है। इसके कब्जे से 1 नग धारदार चाकू जब्त किया गया। थाना महासमुंद में अप0क्र0 213/2026 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

*केस-2: अमन ढाबा के पास 11 इंच का चाकू लहरा रहा था आरोपी*

इधर थाना तुमगांव पुलिस को 21 अप्रैल 2026 को सूचना मिली कि भोरिंग चौक तुमगांव के आगे, अमन ढाबा के पास एक व्यक्ति खुलेआम चाकू लहराकर लोगों को डरा-धमका रहा है। इससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल था। 

तुमगांव पुलिस ने तत्काल मौके पर दबिश देकर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी योगेश साहू पिता टीकाराम साहू उम्र 22 साल, साकिन ग्राम टेकारी थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर का रहने वाला है। इसके पास से 11 इंच लंबा काला धारदार लोहे का चाकू और 5000 रुपये का एक मोबाइल फोन जब्त किया गया। कुल जब्ती 5250 रुपये की है। आरोपी के खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

*SP का सख्त संदेश: गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं*
पुलिस अधीक्षक महासमुंद के निर्देश पर जिले में अपराधियों पर नकेल कसने का अभियान चल रहा है। सार्वजनिक स्थान पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। दोनों मामलों में पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आम लोगों ने राहत की सांस ली है।

*गिरफ्तार आरोपी:*
1.  *भारत साहू उर्फ शूटर* - उम्र 19 साल, निवासी वार्ड नं. 02 ईमलीभांठा, महासमुंद
2.  *योगेश साहू* - उम्र 22 साल, निवासी ग्राम टेकारी, थाना मंदिर हसौद, जिला रायपुर

*पुलिस की आम जनता से अपील*
महासमुंद पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि आपके आसपास कोई भी व्यक्ति संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त दिखे या हथियार लेकर दहशत फैलाए तो तुरंत पुलिस हेल्प डेस्क के व्हाट्सएप नंबर *9479229939* पर मैसेज करें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। पुलिस का साफ कहना है- “महासमुंद में गुंडागर्दी का कोई स्थान नहीं है।”







सवेरा 24 न्यूज 
संपादक
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

https://chat.whatsapp.com/ELzIJOwCreWFQ3P0W0Q7P2

Facebook