जिले में अवैध जुआ और ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ महासमुंद पुलिस का अभियान पूरी सख्ती के साथ जारी है। थाना बसना, चौकी भंवरपुर पुलिस द्वारा भंवरपुर चौक से गिरफ्तार किए गए ऑनलाइन सटोरिए योगेश्वर देवांगन से हुई पूछताछ में एक बड़े सट्टा सिंडिकेट का पर्दाफाश हुआ था। आरोपी के मेमोरेंडम कथन में महासमुंद जिले के 11 अन्य बड़े सटोरियों के नाम सामने आए थे। इन खुलासों के तुरंत बाद, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया और नामजद आरोपियों की धरपकड़ हेतु जिले के विभिन्न स्थानों भंवरपुर, बसना, पिथौरा और सांकरा पर ताबड़तोड़ दबिश दी गई। पुलिस की इस त्वरित एवं सुनियोजित कार्रवाई में सट्टा नेटवर्क के 9 मुख्य आरोपियों जो ऑनलाइन IPL सट्टा खेलने और खिलाने के अवैध कारोबार में सक्रिय रूप से शामिल थे। जिन्हे गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है।
थाना बसना में सभी गिरफ्तार 9 आरोपियों के विरुद्ध धारा 7(1) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है एवं 03 फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं और एवं उनके बैंक खातों व संपर्कों की भी जांच की जा रही है।
पुलिस कि आम जनता से अपील है कि किसी भी प्रकार के ऑनलाइन सट्टा/जुआ गतिविधि में शामिल, ऐसी गतिविधियों की गुप्त सूचना “शिकायत हेल्प डेस्क- “संवाद” व्हाट्सएप्प मोबाइल नंबर-9479229939 पर पुलिस को तुरंत दें।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम-1- योगेश्वर देवांगन (निवासी भंवरपुर)।2- नरेंद्र पटेल (निवासी- भंवरपुर)।3- उमाशंकरपति (निवासी- बारपेलाडीह थाना बसना)।4- शरीफ खान (निवासी- वार्ड क्र. 14, आदर्श नगर, बसना)।5- पार्थो डे (निवासी- वार्ड नं. 05, बसना)।6- रवि अग्रवाल (निवासी- पिथौरा)।7- बाबूलाल मानिकपुरी (निवासी- नवरंगपुर)।8- नोहर राम पटेल (निवासी- सांकरा)।9- राजा माटा (निवासी- पिथौरा)।
जप्त सम्पत्ती-01- कुल 11 मोबाइल फ़ोन कीमती 01 लाख 10 हजार रुपए लगभग। 02- UPI के माध्यम से प्राप्त किया 3 लाख से अधिक का online सट्टा लेन देन रिकार्ड।
सवेरा24न्यूज़राजेश साव 7240825555
Tags
बसना/ महासमुंद
