पुलिस ने सुलझाया ब्लाइंड मर्डर केस, खट्टी जंगल में मिला था खैराभांठा के युवक प्रकाश पटेल का शव



दिनांक 06.04.2026 को ग्राम खट्टी जंगल में  अज्ञात शव  के की सूचना प्राप्त हुई थी, शव संदेहास्पद स्थिति का था।जिसके पता तलाश करने  पर  शव मृतक प्रकाश पटेल पिता यज्ञनारायण पटेल उम्र 23 साल, निवासी खैरा महासमुन्द का होना पता चला। मृतक का चेहरा, मुंह, सीना, गर्दन पर चोंट का निशान था  तथा गला में  पीला रंग का गमछा बंधा हुआ मिला था। सूचक रूपेष पटेल की रिपोर्ट पर मर्ग क्र. 50/2026 धारा 194 बीएनएसएस कायम कर जॉच पंचनामा में लिया गया। शव का पीएम जिला अस्पताल महासमुन्द से कराया गया है। मर्ग जॉच में प्रथम दृष्टया मृतक का हत्या करने से मृत्यु होना पाये जाने से अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अप.क्र.182/2026 धारा 103(1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान मृतक प्रकाश पटेल के साथ रात में घुम रहे उसके दोस्त से  पुछताछ करने पर काजू उर्फ चन्द्राहास नेताम एवं उनके साथी गोपाल प्रधान द्वारा रात्री करीबन 12 बजे मृतक के साथ बहसबाजी कर अपने साथ मो0सा0 से लेकर जाना बताये,। संदेहियों के बारे में उनके परिजनों को पूछताछ किया गया जो घटना दिनांक से फरार थे। संदेही जलाधंर सोनवानी को सकुनत से तथा काजू उर्फ चन्द्रहास नेताम एवं गोपाल प्रधान को गरियाबंद से अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर बताये कि मृतक प्रकाश पटेल एवं संदेही जलांधर सोनवानी, काजू उर्फ चन्द्राहास नेताम, गोपाल प्रधान सभी दोस्त थे, एक साथ खाते पिते थे, पिछले माह चारों मोहल्ले में बैठकर शराब पी रहे थे, उसी समय  प्रकाश पटेल नशे की हालत में तीनों को मां बहन की गाली गलौच किया गया था।  इसी बात को लेकर तीनों मृतक प्रकाश पटेल से बदला लेने के फिराक में थे। दिनांक 05.04.2026 को आरोपियों को पता चला कि मृतक प्रकाश खैरा गायत्री मंदिर के पास है तब काजू एवं गोपाल द्वारा जलांधर की मो.सा. लेकर वहां पहुंचकर मृतक प्रकाश पटेल से मारपीट की गई और उसे मो.सा. स्पलेण्डर  में बैठाकर खट्टी जंगल ले गये, जहॉ कांच के बोतल एवं पत्थर से प्रकाश पटेल को प्राण घातक हमला कर हत्या को अंजाम दिये तथा वहां से वापस जाकर जलांधर को घटना के बारे में बताये, जो जलंधर द्वारा ठीक काम किये हो बोलकर उन्हें पैसा व मो.सा. देकर गरियाबंद जाकर अंडर ग्राउण्ड हो जाओ बोलने पर महासमुन्द से फरार हो गये। पुलिस पार्टी द्वारा लगातार दबिश देकर उक्त आरोपियों को पकडा गया, उक्त तीनों आरोपियों द्वारा षडयंत्र कर मृतक की जघन्य हत्या करना पाए जाने से, उपरोक्त आरोपीगण जलंधर सोनवानी, काजू उर्फ चन्द्राहास नेताम, गोपाल प्रधान को  विधिवत् गिर. कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

*गिरफतार आरोपियों के नाम-* 
01.चन्द्रहास नेताम उर्फ काजू नेताम उम्र 21 साल, निवासी उड़ियापारा रावणभांठा, महासमुन्द छ0ग0।

02.गोपाल प्रधान पिता स्व. शंकर प्रधान उम्र 20 साल, निवासी उड़ियापारा रावणभांठा, महासमुन्द छ0ग0।

03.जालंधर सोनवानी पिता स्व. श्री बंधू सोनवानी उम्र 21 साल, सा0 वार्ड नं. 30 उड़ियापारा, नया रावणभांठा, महासमुन्द छ0ग0।






रिपोर्टर - खेमराज साहू





सवेरा 24 न्यूज 
संपादक 
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook