महासमुन्द पुलिस ने किया अवैध मादक पदार्थ गांजा का नष्टीकरण


महासमुन्द जिले में अवैध मादक पदार्थ गांजा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने शासन के गाईड लाइन के अनुरूप अवैध मादक पदार्थ गांजा का नष्टीकरण किया है। जिला स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल कमिटी के द्वारा नियमानुसार 09 क्विंटल, 96 किलो, 660 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा का नष्टीकरण किया गया है।

इस अवैध मादक पदार्थ गांजा की कीमत लगभग 05 करोड़, 02 लाख, 50 हजार रुपये है। नष्टीकरण की कार्यवाही बालाजी प्लाॅन्ट बेलसोण्डा, महासमुंद में की गई, जिसमें जिला स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी के अध्यक्ष पुलिस अधीक्षक महासमुंद, सदस्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं सदस्य जिला आबकारी अधिकारी उपस्थित थे।

नष्टीकरण की कार्यवाही में महासमुन्द जिले के थाना कोमाखान में वर्ष 2025 का एक व वर्ष 2026 के दो सहित कुल तीन एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक महासमुंद ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ गांजा के खिलाफ यह बड़ी कार्रवाई है और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।









सवेरा 24 न्यूज 
संपादक
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook