एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स व थाना सांकरा की बड़ी कार्रवाई

 



कार्यालय पुलिस अधीक्षक महासमुंद

🟦 दिनांक – 26 अप्रैल 2026, रविवार

 07 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, 19.94 लाख की संपत्ति जप्त

महासमुंद / संवाददाता – राजेश साव

जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सांकरा पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी में लिप्त 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में गांजा एवं अन्य सामग्री जप्त की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि उड़ीसा के कटक से महाराष्ट्र के जालना तक गांजा की खेप ले जाई जा रही है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने NH-53 स्थित गुरु घासीदास चौक, सांकरा तिराहा के पास घेराबंदी की।

इस दौरान एक सफेद रंग की XUV (क्रमांक MH 12 JU 8769) तथा पायलटिंग कर रही डिजायर कार (MH 24 AF 2235) को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान आरोपियों के कब्जे से 12.563 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 81/26 धारा 20(B) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

👥 गिरफ्तार आरोपी

मनोज सांगले (24 वर्ष), जिला जालना (महाराष्ट्र)

रोहित भोसले (29 वर्ष), जिला जालना (महाराष्ट्र)

किशन पवार (27 वर्ष), जिला जालना (महाराष्ट्र)

रंजीत घोलप (27 वर्ष), जिला जालना (महाराष्ट्र)

एवं 03 विधि से संघर्षरत बालक

📦 जप्त सामग्री

12.563 किलोग्राम गांजा – कीमत लगभग ₹6,00,000

02 कार – कीमत लगभग ₹13,00,000

09 मोबाइल – कीमत लगभग ₹94,000

➡️ कुल जप्त संपत्ति – ₹19,94,000

⚡ कार्रवाई की विशेषता

सटीक सूचना, त्वरित प्रतिक्रिया और टीमवर्क के चलते पुलिस को यह सफलता मिली। गांजा को उड़ीसा से महाराष्ट्र में खपाने की योजना थी, जिसे समय रहते विफल कर दिया गया।

🟨 जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।


Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook