पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष मनोरथ लाल यादव जी का निधन, 27 अप्रैल को होगा दसकर्म

 




बसना।लिमदरहा परिक्षेत्र सहित यादव समाज के लिए एक अत्यंत दुखद समाचार सामने आया है। समाज के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष मनोरथ लाल यादव जी का आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन से पूरे समाज में शोक की लहर व्याप्त है।

स्वर्गीय मनोरथ लाल यादव जी ने अपने जीवनकाल में समाज के उत्थान और संगठन के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। विशेष रूप से लिमदरहा परिक्षेत्र में उनके नेतृत्व में समाज के लिए भवन निर्माण कराया गया, जो आज भी सामाजिक गतिविधियों और बैठकों का केंद्र बना हुआ है। उनके इस कार्य को समाज हमेशा याद रखेगा।

उनके निधन के उपरांत उनका दसकर्म संस्कार 27 अप्रैल 2026 को उनके गृह नगर सरायपाली में सम्पन्न किया जाएगा, जिसमें समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

लिमदरहा परिक्षेत्र के वर्तमान अध्यक्ष कुंजराम यादव ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय यादव जी का योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने समाज के संगठन और विकास में जो भूमिका निभाई, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।

उन्होंने परिक्षेत्र की ओर से भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।


सवेरा24न्यूज़
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook