NH-53 पर आरंग टोलवे की बड़ी कार्रवाई

 



 संवाददाता – राजेश साव

महासमुंद/नेशनल हाईवे-53 पर सफर को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए आरंग टोलवे प्राइवेट लिमिटेड द्वारा एक व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्रवाई माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत की जा रही है, जिसमें हाईवे की सीमा में आने वाले अवैध कब्जों को हटाया जा रहा है।

अभियान के दौरान हाईवे किनारे बनी अवैध दुकानें और मकानों पर बुलडोजर चलाया गया। साथ ही ढाबों के सामने अवैध रूप से खड़े वाहनों पर सख्ती बरती जा रही है। इसके अलावा ‘राइट ऑफ वे’ में मिट्टी भरकर बनाए गए अनधिकृत रास्तों को भी हटाया जा रहा है।

प्रशासन के अनुसार, ये अवैध कब्जे यातायात को बाधित करने के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं का भी प्रमुख कारण बनते हैं। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य हाईवे पर अवैध पार्किंग को पूरी तरह खत्म करना और सड़क सुरक्षा को मजबूत करना है।

अक्सर देखा जाता है कि इन अवैध रास्तों और कब्जों के कारण वाहन चालक अनधिकृत स्थानों पर गाड़ियां खड़ी कर देते हैं, जिससे तेज रफ्तार वाहनों के साथ दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। इस अभियान से दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए आरंग टोलवे के टोल मैनेजर पवन प्रशांत ने कहा कि सुरक्षा सर्वोपरि है और हर जान कीमती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

https://chat.whatsapp.com/ELzIJOwCreWFQ3P0W0Q7P2

Facebook