महासमुंद: श्री शिवाय क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में आयोजित “समर टी-20 ब्लास्ट टूर्नामेंट” का सफल समापन



महासमुंद: श्री शिवाय क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में आयोजित “समर टी-20 ब्लास्ट टूर्नामेंट” का सफल समापन बेहद उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में हुआ। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रदर्शन का परिचय दिया। फाइनल मुकाबले में संकल्प XI ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि विधान XI उपविजेता रही। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वाणिज्य विभाग के सहायक प्राध्यापक श्री तरुण बांधे उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए युवाओं में खेल भावना, अनुशासन एवं निरंतर अभ्यास के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह एवं पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस भव्य टूर्नामेंट का सफल आयोजन तृपेश साहू द्वारा श्री शिवाय क्रिकेट अकादमी के बैनर तले किया गया। प्रतियोगिता के दौरान सभी टीमों एवं खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया।

प्रतियोगिता के प्रमुख पुरस्कार
प्लेयर ऑफ द सीरीज – संकल्प रात्रे
सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज – संकल्प रात्रे
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज – अनंत हरि पांडे
सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर – लेखराम
सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक – आयुष सिंह
आयु वर्ग विशेष पुरस्कार
अंडर-12 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी – अनंत हरि पांडे
अंडर-14 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी – मानस डडसेना
अंडर-19 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी – विधान तिवारी
अंडर-23 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी – युगल किशोर

समापन समारोह के अंत में उपस्थित खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों एवं अभिभावकों ने इस शानदार आयोजन के लिए अकादमी प्रबंधन की सराहना की तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की निरंतरता की अपेक्षा व्यक्त की। 

तृपेश कुमार साहू
एन.आई.एस.क्रिकेट
कोच 8959677853






सवेरा 24 न्यूज़ 
संपादक 
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

https://chat.whatsapp.com/ELzIJOwCreWFQ3P0W0Q7P2

Facebook