रायपुर: भाजपा नीति मंच अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अयाज रजा ने विधायक अनुज शर्मा को दी जन्मदिन की बधाई,




रायपुर/छत्तीसगढ़ 
16/05/26 दिन शनिवार 

भाजपा नीति मंच अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अयाज रजा ने गुरुवार को धरसीवां विधायक व पद्मश्री अनुज शर्मा के जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने विधायक अनुज शर्मा के साथ दोपहर का भोजन भी किया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अयाज रजा ने भाषण व बाइट के माध्यम से पार्टी से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी। विधायक अनुज शर्मा ने अयाज रजा के विचारों को ध्यान से सुना और उनकी खुलकर सराहना की। इस अवसर पर विधायक शर्मा ने अयाज रजा को आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी का प्रवक्ता बनने का आशीर्वाद भी दिया। कार्यक्रम में अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता व भाजपा नीति मंच अल्पसंख्यक मोर्चा के सभी पदाधिकारी जिला अध्यक्ष अयाज रजा के साथ मौजूद रहे। अयाज रजा ने कहा कि पद्मश्री अनुज शर्मा छत्तीसगढ़ के लाडले नेता हैं और उनके मार्गदर्शन में संगठन को और मजबूती मिलेगी।






सवेरा 24 न्यूज़ 
संपादक 
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

https://chat.whatsapp.com/ELzIJOwCreWFQ3P0W0Q7P2

Facebook