संवाददाता खेमराज साहू
पिथौरा। सांकरा जोंक स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में आगामी 22 एवं 23 मई 2026 को "हरि संकीर्तन अष्ट प्रहरी नाम महायज्ञ" का भव्य आयोजन किया जाएगा। श्री जगन्नाथ मंदिर समिति एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान में उड़ीसा राज्य से प्रसिद्ध महिला संकीर्तन मंडलियां अपनी प्रस्तुति देंगी।
कार्यक्रम की रूपरेखा: ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष 06, शुक्रवार 22 मई को सुबह 10 बजे कलशयात्रा के साथ महायज्ञ का शुभारंभ होगा। दोपहर 2 बजे से अष्ट प्रहरी नाम उच्चारण प्रारंभ होगा। अगले दिन 23 मई शनिवार को समापन पूर्णाहुति के साथ महाप्रसाद भण्डारा का आयोजन किया गया है। श्रद्धालुओं के लिए 23 मई को सुबह 6 बजे से स्वल्पाहार एवं दोपहर 12 बजे से महाप्रसाद-भण्डारे की व्यवस्था रहेगी।
ये मंडलियां होंगी शामिल: आयोजन में उड़ीसा के खरमुण्डा (बिल्लीपुर) से जय श्री जगन्नाथ महिला उडण्ड संकीर्तन मंडली, कामगांव (बरगढ़) से प्रतिभा महिला उडण्ड संकीर्तन मंडली, धुबुलाबहाल (दीपीपुर) से जय मां सरस्वती महिला उडण्ड संकीर्तन मंडली, झाड़मुण्डा (नयागढ़) से जय जगन्नाथ महाप्रभु महिला रंगीन संकीर्तन मंडली और सरायपाली बेलडीह से श्री गरुड़ खम्भा महिला रंगीन संकीर्तन मंडली भाग लेंगी। इसके अलावा सांकरा की सचितानन्द पुरुष कीर्तन उडण्ड संकीर्तन मंडली भी प्रस्तुति देगी।
मंदिर समिति ने समस्त क्षेत्रवासियों से सपरिवार पधारकर महामंत्र श्रवण कर पुण्यलाभ अर्जित करने की अपील की है।
सवेरा 24 न्यूज़ संपादक राजेश साव 7240825555
Tags
सांकरा/पिथौरा
