महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, सड़कों पर उतरे कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता

 



महासमुंद / सांकरा – पेट्रोल, डीजल, सराफा बाजार एवं रोजमर्रा की खाद्य सामग्रियों की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सांकरा के अध्यक्ष मधुसूदन साहू के नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस आंदोलन में बसना विधानसभा के सक्रिय कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान भी पूरी ताकत के साथ शामिल हुए।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि आज आम जनता महंगाई की मार से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों ने किसानों, मजदूरों, व्यापारियों और मध्यम वर्गीय परिवारों की कमर तोड़ दी है, वहीं खाद्य सामग्री एवं सराफा बाजार में लगातार बढ़ रही कीमतों ने घर का बजट बिगाड़ दिया है।

प्रदर्शन के दौरान मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि सरकार जनता को राहत देने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। एक तरफ बेरोजगारी बढ़ रही है, दूसरी तरफ महंगाई आसमान छू रही है। गरीब और मध्यम वर्ग का जीवन संकट में है, लेकिन सरकार सिर्फ बड़े-बड़े दावे करने में व्यस्त है। कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर हर स्तर पर संघर्ष करती रहेगी।

इस विरोध प्रदर्शन में उमाकांत प्रधान, लेकरु नन्द, सेतकुमार कानूनगो, प्रशांत पंडा, कृष, विनोद मेहेर, पुष्पराज नेताम, दूरपत ब्यास, चम्पत लाल चौहान, भूषण तांडी, राहुल जांगड़े सहित बड़ी संख्या में युवा साथी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

महंगाई के खिलाफ हुए इस आक्रामक प्रदर्शन से सांकरा क्षेत्र का राजनीतिक माहौल गर्मा गया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट संदेश दिया कि जनता के हितों की लड़ाई सड़क से सदन तक लगातार जारी रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post

https://chat.whatsapp.com/ELzIJOwCreWFQ3P0W0Q7P2

Facebook