महासमुंद। एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 02 पीट्ठू बैग में गांजा रखकर बस का इंतजार कर रहे 03 तस्करों को NH-53 रोड, ग्राम रेहटीखोल के पास से गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर लगातार निगरानी एवं कार्यवाही की जा रही है। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तीन व्यक्ति बैग में गांजा लेकर बस का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर घेराबंदी कर तीनों को पकड़ा गया।
पूछताछ में खुलासाकड़ाई से पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि उक्त गांजा वे बलांगीर, ओडिशा से फतेहपुर, उत्तरप्रदेश स्वयं की बिक्री हेतु ले जा रहे थे।
जप्त सम्पत्तिविवरण मात्रा/कीमतअवैध गांजा 10.380 किलोग्राम, कीमत 5,19,000 रुपयेमोबाइल 03 नग, कीमत 30,000 रुपयेकुल जुमला 5,49,000 रुपये
गिरफ्तार आरोपी1. राकेश उर्फ राजू सिंह, पिता हरिश चंद्र सिंह, उम्र 50 वर्ष, निवासी सधवापुर, थाना खखरेडो, जिला फतेहपुर, उत्तरप्रदेश2. विकास कुमार तिवारी, पिता अवध नारायण तिवारी, उम्र 26 वर्ष, निवासी मोहला चंदवारीगाड, थाना मनेन्द्रगढ, जिला कोरिया, हाल मुकाम अवंती विहार, रायपुर3. सतेन्द्र कुमार निर्मल पिता पिताम्बर लाल निर्मल, उम्र 24 वर्ष, निवासी पैंसा, थाना पैंसा, जिला फतेहपुर, उत्तरप्रदेश
आरोपियों के विरुद्ध थाना सिंघोड़ा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(द्वितीय)(बी) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर विवेचना में लिया गया है।एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा इंड टू इंड एवं फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन के साथ सोर्स प्वाइंट और डेस्टिनेशन प्वाइंट पर भी कार्रवाई जारी है।
सवेरा24न्यूज़राजेश साव 72408255555
Tags
सिंघोड़ा/महासमुंद
