महासमुंद, 08 जुलाई 2026/ सूचना का अधिकार मांगना अब गुनाह बन गया है। ग्राम पंचायत बरनाई दादर के सचिव ने RTI कार्यकर्ता से अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते हुए खुलेआम धमकी दी - _"जो उखाड़ना है उखाड़ लेना, मैं कोई जानकारी नहीं दूंगा"_। साथ ही कहा _"मिठाई के डिब्बे में बहुत ताकत होती है"_।
*क्या है पूरा मामला*
RTI कार्यकर्ता ने दिनांक 02.02.2026 को ग्राम पंचायत बरनाई दादर में वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 की 15वें वित्त की आहरण राशि का आय-व्यय विवरण सूचना के अधिकार के तहत मांगा था।समय पर जानकारी नहीं मिलने पर कार्यकर्ता ने 16.03.2026 को जनपद पंचायत पिथौरा में प्रथम अपील की। इसके बाद भी जानकारी नहीं मिली तो 03.06.2026 को जनपद पंचायत में आवेदन देकर फिर मांग की। जनपद पंचायत पिथौरा ने 16.06.2026 को सचिव को 3 दिन में जानकारी देने का निर्देश भी दिया। लेकिन सचिव ने आदेश को कूड़ेदान में फेंक दिया और उल्टा RTI कार्यकर्ता को धमकाना शुरू कर दिया।
*"मिठाई के डिब्बे" वाला खेल*
सचिव ने फोन पर कहा - _"मिठाई के डिब्बे में बहुत ताकत होती है"_। RTI कार्यकर्ता अब समझ नहीं पा रहा कि आखिर यह "मिठाई का डिब्बा" क्या है और इसका "पिटारा कहां खुलता है"।ग्रामीणों का आरोप है कि 15वें वित्त की राशि में बड़े घोटाले को छिपाने के लिए ही जानकारी नहीं दी जा रही और आवाज उठाने वालों को धमकाया जा रहा है।
सवेरा 24 न्यूज़
संपादक
राजेश साव 7240825555
Tags
बरनाईदादर/पिथौरा
