जिला पुलिस महासमुन्द द्वारा अवैध शराब बनाने, बिक्री एवं परिवहन करने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सभी थाना एवं चौंकी क्षेत्रों में लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी तारतम्य में दिनांक 20.07.2026 को सरायपाली पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली की एक व्यक्ति ग्राम डुडुमचुंवा (नाला के पास) महुआ शराब बेचने ग्राहकों के इंतजार में खड़ा है। सूचक द्वारा बताये गये रास्ते व स्थान पर पहुंचकर संदिग्ध को घेराबंदी कर पकड़ा गया।
नाम पता पुछने पर अपना नाम दयाराम बरिहा पिता सुंदर उम्र 52 वर्ष साकिन डुडुंगचुंवा थाना सरायपाली का रहने वाला बताया। उसके कब्जे में रखे सामग्री की तलाशी लेने पर 02 नग नीले रंग 30-30 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक ड्रम में अवैध महुआ शराब 60 लीटर (कीमती 12000 रू) को बिक्री करने वास्ते ग्राहकों के इंतजार में रखे हुए मिला, जिसे जप्त कर थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 243 /26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी-01- दयाराम बरिहा पिता सुंदर उम्र 52 वर्ष साकिन डुडुंगचुंवा थाना सरायपाली। जप्त संपत्ति-01- 60 लीटर अवैध महुआ शराब कीमती 12000 रूपये। जुमला जप्त संपत्ति कीमती 12,000 रुपये।
सवेरा24न्यूज़राजेश साव 7240825555
Tags
सराईपाली/महासमुंद
