दार्जलिंग के कुर्सियांग में संपन्न हुआ राष्ट्रीय स्तरीय स्काउट्स बेसिक कमिश्नर कोर्स




पिथौरा,18 जुलाई 2026/ नगर के एकमात्र स्काउट कमिश्नर लक्ष्मीकांत बबलू सोनी ने भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय मुख्यालय के निर्देश पर पश्चिम बंगाल के दार्जलिंग जिला के कुर्सियांग शहर में आयोजित 5 दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय स्काउट्स गाइड बेसिक कमिश्नर कोर्स सफ़लतापूर्वक सम्पन्न हुआ! इस प्रतिष्ठित प्रशिक्षण में छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लाक से एकमात्र राज्य मुख्य आयुक्त लक्ष्मीकांत बबलू सोनी ने अपनी सहभागिता दी तथा पिथौरा ब्लाक का मान बढ़ाया इस प्रशिक्षण में महासमुंद जिले से कुल 11 लोगों ने अपनी सहभागिता दी इस पांच दिवसी ग्रहण प्रशिक्षण का संचालन एवं मार्गदर्शन राज्य के प्रशिक्षण आयुक्त श्री अशोक देशमुख जी के संचालन में संपन्न हुआ उनके सहयोगी के रूप में श्री पूनम साहू एवं श्रीमती सरिता पांडे ने कमिश्नर ट्रेनिंग में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई इस पूरे प्रशिक्षण के दौरान विशेष बात यह रही की छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा गोल्डी ने पूरे प्रशिक्षण के दौरान अपने सभी कमिश्नरों का हौसला बढ़ाने के लिए उसे पूरे प्रशिक्षण में अपनी सहभागिता दी और पूरे 5 दिन वह दार्जिलिंग के कुर्सियां शहर में रहकर सभी कमिश्नरों का हौसला बढ़ाते हुए उनके साथ उनके कैंप में रहकर एक मिसाल कायम की । प्रशिक्षकों के अत्यंत सरल व्यावहारिक और प्रेरणादाई तरीके से सभी विषयों को समझाया गया प्रशिक्षकों ने स्काउट गाइड के इतिहास उद्देश्य सिद्धांत मूल्य आधारित हमारे आधारभूत तत्वों आईएमएस नियम प्रतिज्ञा मोटा लीडरशिप संगठनात्मक संरचना निरीक्षण कार्य वित्त एवं धन संग्रह व्यवहार विश्लेषण और वर्तमान में उसकी भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा कर प्रोजेक्ट माध्यम से दिखाया गया । प्रशिक्षण के साथ-साथ प्रतिभागियों के लिए भ्रमनकोष विभाजित किया गया था ब्राह्मण के दौरान सभी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के म्यूजियम का अवलोकन किया म्यूजियम में नेताजी के जीवन संघर्ष त्याग और देशभक्ति से संबंधित दुर्लभ तस्वीरें और दस्तावेजों को देखकर सभी अभिभूत हुए इसके अतिरिक्त अन्य स्काउट गाईड विषय आधारित स्थान पर भ्रमण किया गया जिसमें प्रतिभागियों के को आंदोलन की जड़ों और उनके विस्तार को समझने का अवसर मिला कोर्स के अंतिम दिन सभी प्रतिभागियों की परीक्षा ली गई सभी  पदाधिकारी ने सफलतापूर्वक  इस परीक्षा को उत्तीर्ण कर बेसिक कमिश्नर का प्रमाण पत्र प्राप्त किया । इस बेसिक कमिश्नर कोर्स के सफल संचालन के बाद महासमुंद जिला के जिला अध्यक्ष श्री एतराम साहू जी ने इस कमिश्नर कोर्स को बहुत ही महत्वपूर्ण व प्रेरणादाई बताकर सभी को शुभकामनाएं दी और भविष्य में होने वाले एडवांस कोर्स के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की । इस कमिश्नर ट्रेनिंग से वापस आने पर पिथौरा के वरिष्ठ नेता सम्माननीय श्री शंकर अग्रवाल जी नगर पंचायत के अध्यक्ष देवेश निषाद, पिथौरा मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा, नगर पंचायत के उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, पिथौरा स्काउट गाइड संघ के अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल जिला प्रशिक्षण आयुक्त संतोष साहू, राजीव तिवारी, पिथौरा ब्लाक के सचिव धनेश साहू ने इस कमिश्नर कोर्स ट्रेनिंग में पिथौरा से एकमात्र लक्ष्मीकांत सोनी के द्वारा किए गए प्रशिक्षण पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी








सवेरा 24 न्यूज़ 
संपादक 
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook