केसरीपुर मछली कांड में डेढ़ माह तक पुलिस की पकड़ से बाहर रहा आरोपी, सरेंडर के बाद भेजा गया जेल

 


पिथौरा। ग्राम पंचायत नवागांव अंतर्गत ग्राम केसरीपुर के चर्चित मछली कांड मामले में मुख्य आरोपी वीरेन नायक करीब डेढ़ माह तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर रहा। इस दौरान पुलिस उसकी तलाश करती रही, लेकिन उसे पकड़ने में सफलता नहीं मिली। आखिरकार आरोपी स्वयं सांकरा थाना पहुंचकर सरेंडर कर दिया।


सरेंडर के बाद सांकरा थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।


गौरतलब है कि केसरीपुर के निजी तालाब में कथित रूप से जहर डालने से हजारों मछलियों एवं अन्य जलीय जीवों की मौत हुई थी। घटना के बाद से ग्रामीणों में भारी आक्रोश था और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही थी।


अब सरेंडर के बाद पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि घटना में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता तो नहीं थी। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।






सवेरा24न्यूज़
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook